हार्ट ब्लॉकेज को नैचुरल तरीके से कैसे खोलें? फॉलो करें डॉक्टर की सुझाई ये 5 टिप्स, मिलेगा फायदा

How To Remove Heart Blockage Naturally: दिल की धमनियों में ब्लॉकेज होने पर कुछ नैचुरल तरीकों की मदद से आप इससे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Written by: Vineet Kumar Updated at: 2023-03-20 20:08

How To Remove Heart Blockage Naturally: दिल की धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या इन दिनों लोगों में काफी अधिक देखने को मिल रही है। लेकिन यह एक गंभीर समस्या है और इसके गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इससे हार्ट अटैक, फेलियर और स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन स्थितियों के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो सकती है। इसलिए समय-समय पर इसकी जांच कराना और निगरानी रखना बहुत जरूरी है। अगर आपको पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल या ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हैं, तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। लेकिन अच्छी बात यह है कि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय बताते हैं, कि डॉक्टर के सुझाए उपचार के साथ कुछ सरल टिप्स को फॉलो करके प्राकृतिक तरीके से भी हार्ट ब्लॉकेज खोल सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

आइए पहले समझते हैं हार्ट में ब्लॉकेज क्यों होते हैं- What Causes Heart Blockage In Hindi

ब्लॉकेज की समस्या तब होती है, जब हृदय को ऑक्सीजन और पोषण युक्त रक्त पहुंचाने वाली धमनियों में प्लाक जमा होना शुरू हो जाता है। इसके कारण धमनियों संकुचित होने लगती हैं और उनकी दीवारें सख्त हो जाती हैं। प्लाक धमनियों में फैट, कोलेस्ट्रॉल और कई अन्य पदार्थों मिलकर बनता है। यह एक चिपचिपा पदार्थ होता है, जो धमनियों की दीवारों पर जमा हो जाता है। यह धमनियों को ब्लॉक करती हैं, जिससे उनमें दबाव बढ़ने लगता है। क्योंकि इस स्थिति में रक्त का संचार ठीक से नहीं होता है और हृदय तक पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं पहुंच पाता है, जो लंबे समय में हृदय रोगों का कारण बनता है।

इसे भी पढें: बच्चों में हृदय रोगों का संकेत हो सकती हैं ये 8 समस्याएं, न करें नजरअंदाज

हार्ट के ब्लॉकेज खोलने के प्राकृतिक उपाय- Tips To Reverse Heart Blockage Naturally In Hindi

  1. पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। आपका आहार संतुलित होना चाहिए।
  2. तनाव न लें, इससे धमनियों में दबाव बढ़ता है।
  3. शराब और स्मोकिंग से सख्त परहेज करें।
  4. शरीर का वजन अधिक न बढ़ने दें, इसे कंट्रोल करें।
  5. डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखें, साथ ही समय-समय पर इनकी जांच कराएं।
  6. पर्याप्त और अच्छी नींद लें
  7. शारीरिक रूप से एक्टिव रहें, दिनभर चलते-फिरते रहें
  8. नियमित एक्सरसाइज जरूर करें। कोशिश करें कि रोजाना कम से कम 30-40 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।

इसे भी पढें: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इस तरह करें करी पत्ता का प्रयोग, कम होगा हाई बीपी और हृदय रोगों का जोखिम

डॉक्टर क्या सलाह देते हैं

अगर किसी व्यक्ति को हार्ट ब्लॉकेज की समस्या है, तो इन सरल टिप्स को फॉलो करने से आपकी समस्या जल्द दूर हो सकती है। लेकिन आपको डॉक्टर से समय-समय पर जरूर मिलते रहना चाहिए। साथ ही डॉक्टर की सुझाई दवाओं को भी समय पर लें।

All Image Source: Freepik

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News