How to Remove Freckles and Dark Spots in Hindi: अगर आपके चेहरे पर झाइयां और दाग धब्बे हैं, तो आप कुछ उपायों को आजमा सकते हैं।
How to Remove Freckles and Dark Spots in Hindi: चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए हम सभी क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। कई लोगों को मुहांसों का सामना करना पड़ता है, तो कुछ लोग झाइयों और दाग धब्बों से परेशान रहते हैं। ऐसे में झाइयां और दाग धब्बे चेहरे की खूबसूरती को काफी कम कर देते हैं। ऐसे में अकसर लोग अपने चेहरे की झाइयों और दाग धब्बों को कम करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग फेस पैक लगाते हैं, तो कुछ लोग साबुन या क्रीम आदि का यूज करते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी झाइयां और दाग धब्बे हो रहे हैं, तो आप कुछ उपायों की मदद से इन्हें कम करने की कोशिश कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं चेहरे की झाइयों और दाग धब्बों को ठीक करने के लिए क्या अपनाएं? झाइयों और दाग धब्बों को कम करने के लिए आप इन उपायों को आजमा सकते हैं। (Tips to Remove Frackles and Dark Spots on Face Naturally in Hindi)
चेहरे की झाइयों और दाग धब्बों को कम करने के लिए आप नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू का रस लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और फिर रूई की मदद से झाइयों और दाग धब्बों पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। नींबू का रस चेहरे के रंग को हल्का करने में मदद कर सकता है।
दही से भी आप अपने चेहरे की झाइयों और दाग धब्बों को कम कर सकते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे की समस्याओं को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप चेहरे की झाइयों और दाग धब्बों पर दही अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा की रंगत में सुधार होगा, साथ ही दाग धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- चेहरे के काले दाग-धब्बों (डार्क स्पॉट्स) को हटाने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, त्वचा में आने लगेगा निखार
शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। शहद चेहरे की झाइयों और दाग धब्बों को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप शहद में चीनी मिलाएं। अब इस चीनी से अपने चेहरे को स्क्रब करें और फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। शहद त्वचा को मुलायम बनाता है, साथ ही इससे स्किन में निखार भी आता है। आप शहद को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
आप चेहरे की झाइयों और दाग धब्बों को कम करने के लिए ओटमील का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए ओटमील लें। इसमें छाछ मिलाएं और फिर अपने चेहरे को स्क्रब करें। आप इसे 10 मिनट तक लगा हुआ भी रहने दे सकते हैं। इसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। छाछ में लैक्टिक एसिड होता है। यह चेहरे की झाइयों को हल्का करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए रात में लगाएं ये 4 फेस पैक, स्किन बनेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट
अगर आपके चेहरे पर झाइयां और दाग धब्बे हैं, तो आप एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज करता है, साथ ही इससे स्किन हाइड्रेट भी बनी रहती है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें। इसमें झाइयों और दाग धब्बों पर लगाएं। आधे घंटे बाद आप अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहें तो एलोवेरा जेल को रातभर लगाकर भी छोड़ सकते हैं।
चेहरे की झाइयों और दाग धब्बों को कम करने के लिए आप एलोवेरा, शहद, छाछ, दही और नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। इन घरेलू उपायों की मदद से आप अपनी झाइयों और दाग धब्बों को रिमूव करने में कामयाब हो सकते हैं। लेकिन इनमें से कुछ भी अपने चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।