Tips to Prevent Kidney Demage: किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग होते हैं। इसलिए किडनी को डैमेज होने से बचाए रखना बहुत जरूरी होता है।
Kidney Damage Prevention in Hindi: किडनी बीन के आकार के अंग होते हैं। स्वस्थ रहने के लिए दोनों किडनी का सही से काम करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि अगर एक किडनी भी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है, तो इससे संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वहीं, अगर दोनों ही किडनी सही से काम नहीं करती हैं, तो स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। आपको बता दें कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय और लिवर रोग किडनी को डैमेज (Kidney Demage in Hindi) करने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन आपको हमेशा अपने किडनी को हेल्दी बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। साथ ही रेगुलर एक्सरसाइज करनी चाहिए और अनहेल्दी खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किडनी को हेल्दी बनाए रखने के लिए क्या करें? या फिर किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए? किडनी को डैमेज होने से बचाने के लिए उपाय? (Kidney Damage Prevention Tips in Hindi)
अधिक नमक हृदय के साथ ही किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आप अपनी किडनी को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो नमक का सेवन कम मात्रा में ही करें। आपको रोजाना 2300 मिलीग्राम से कम सोडियम लेना चाहिए। इससे अधिक सोडियम किडनी को डैमेज कर सकता है।
हृदय, लिवर की तरह ही किडनी को भी स्वस्थ बनाए रखने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है। जो लोग शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं, वे अन्य लोगों की तुलना में अधिक स्वस्थ रह सकते हैं। किडनी को खराब होने से बचाने के लिए आपको प्रतिदिन 30 मिनट एक्सरसाइज या वॉक जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- ज्यादा देर तक बैठे रहने से भी आपकी किडनी हो सकती है डैमेज, जानें किडनी को हेल्दी कैसे रखें
स्वस्थ रहने के लिए वजन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। मोटापा हृदय, लिवर और किडनी की बीमारियों का एक मुख्य कारण बन सकता है। इसलिए अपने किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको अपने वजन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आप रेगुलर एक्सरसाइज करें। साथ ही हेल्दी डाइट लें।
किडनी को डैमेज होने से बचाने के लिए आपको अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी होता है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रह सकते हैं।
अकसर लोगों को लगता है कि धूम्रपान सिर्फ फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन आपको बता दें कि धूम्रपान करने से लिवर और किडनी भी डैमेज हो सकते हैं। अपने किडनी को डैमेज होने से बचाने के लिए आपको धूम्रपान से बचना चाहिए। साथ ही शराब का सेवन भी सीमित करना चाहिए।
किडनी को हेल्दी बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरूरी होता है। दरअसल, किडनी अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। किडनी पानी के साथ मूत्र के माध्यम से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। ऐसे में अगर आप पानी कम पिएंगे, तो इससे किडनी के डैमेज होने की संभावना बढ़ सकती है। वहीं, बहुत अधिक मात्रा में पानी पीने से भी बचना चाहिए। क्योंकि इससे किडनी में दबाव बढ़ सकता हैं।
इसे भी पढ़ें- किडनी को स्वस्थ रखना है, तो डाइट में जोड़ें ये 7 फूड्स
किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि अधिक ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। इससे किडनी डैमेज के लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।