How to Manage Dry Eyes During the Summer: गर्मियों में ड्राई आई की समस्या से बचने के लिए आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए, जानें जरूरी सावधानी।
How to Manage Dry Eyes During the Summer: आज के समय में बढ़ते प्रदूषण, धूल-धूप, लगातार कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने के कारण आंखों से जुड़ी परेशानियां ज्यादा लोगों में देखी जा रही हैं। आंखों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है ड्राई आई (Dry Eye Syndrome), इस परेशानी में आपकी आंखें सूख जाती हैं। ड्राई आई के कारण आपको आंखों से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। गर्मियों के मौसम में ड्राई आई की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। लंबे समय तक इस समस्या का शिकार होने पर आपकी आंखों की रोशनी कम हो सकती है और कई गंभीर परेशानियां जन्म ले सकती हैं। गर्मी के मौसम में आंखों को ड्राई आई की समस्या से बचाने के लिए आपको सही ढंग से आंखों का ध्यान रखना चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं गर्मियों में ड्राई आई की समस्या से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतें।
ड्राई आई की समस्या को आसान भाषा में समझें तो यह ऐसी स्थिति है जिसमें आंखों का आंसू सूख जाता है। आंखों में पर्याप्त नमी न होने के कारण आपको आंखों से जुड़ी कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से आपकी आंखों में खुजली, जलन, लालिमा और दर्द हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में ड्राई आई से हैं आप भी परेशान? डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज
गर्मी के मौसम में ड्राई आई की समस्या का खतरा बढ़ जाता है, आइये जानते गर्मी में ड्राई आई से बचने के लिए किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए-
गर्मियों में ड्राई आई की समस्या को ट्रिगर होने से रोकने के लिए आपको एयर कंडीशनिंग का ध्यान रखना चाहिए। आंखों में अचानक बहुत ज्यादा ठंडी हवा जाने से आपकी आंखों को गंभीर असर पड़ता है। इसकी वजह से आंखों से पानी निकलने लगता है और बाद में आंखें सूखी हो सकती हैं।
गर्मी के मौसम में धुंए और धूल की वजह से आपको आंखों से जुड़ी कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से आपकी आंखें शुष्क हो सकती हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको बाहर निकलते समय धूल और धुंए से बचने के लिए चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए।
गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के कहर से बचने के लिए लोग स्विमिंग पूल में जाते हैं। स्विमिंग पूल में स्विम करने से पहले आपको आंखों को कवर करना चाहिए। इससे आपकी आंखों में पानी, गंदगी कम जाएगी और इन्फेक्शन का खतरा कम रहेगा।
ड्राई आई की समस्या में डॉक्टर की सलाह लेकर आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना चाहिए। गर्मी के मौसम में ड्राई आई की समस्या से बचने के लिए आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।
गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने पर आपको कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपको ड्राई आई की समस्या भी हो सकती है। इसलिए आंखों को नुकसान से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: ड्राई आई की समस्या से आप भी हैं परेशान? तो जान लें किन कारणों से होता है ऐसा
ड्राई आई की समस्या के लक्षण दिखने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। सही समय पर इलाज लेने से आप गंभीर रूप से इस परेशानी का शिकार होने से बच सकते हैं। इसके अलावा गर्मियों में ड्राई आई की समस्या से बचने के लिए ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।