प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं और कितने दिन बाद दिखाई देते हैं? डॉक्टर से जानें

pregnancy symptoms:पीरियड्स मिस होना और मूड स्विंग के अलावा गर्भावस्था के कई शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। जानें कितने दिनों में दिखाई देते हैं ये लक्षण-

Written by: Anju Rawat Updated at: 2021-12-08 15:35

प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण (pregnancy symptoms in hindi) क्या है? गर्भावस्था के शुरुआती लक्षण हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं। प्रेगनेंसी के पहले महीने में महिलाओं के शरीर में तेजी से बदलाव होते हैं या इसके लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इस दौरान महिलाओं को पीरियड्स मिस होना, बार-बार पेशाब आना, कोमल स्तन, थकान और तनाव जैसे सामान्य लक्षण (pregnancy ke lakshan) देखने को मिल सकते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि प्रेगनेंसी के लक्षण कितने दिन बाद दिखाई देते हैं (early pregnancy symptoms before missed period)? इसे बारे में जानने के लिए हमने डॉक्टर अभिनिबेश चटर्जी से बातचीत की-

प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण कितने दिन बाद दिखाई देते हैं? (how soon pregnancy symptoms start)

सलाहकार प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिनिबेश चटर्जी (Dr Abhinibesh Chatterjee Consultant Obstetrics & Gynecologist) बताते हैं कि कुछ महिलाओं में डीपीओ के रूप में प्रेगनेंसी के लक्षण 5 दिन में दिखाई दे सकते हैं। लेकिन महिला लंबे समय तक नहीं जान पाती हैं कि वह गर्भवती हैं। इसके शुरुआती लक्षणों में रक्तस्त्राव या ऐंठन शामिल है, जो शुक्राणु द्वारा अंडे को निषेचित करने के 5-6 दिनों बाद हो सकता है।

प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? (signs of pregnancy)

गर्भावस्था के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? इस बारे में अभिनिबेश चटर्जी बताते हैं कि शुक्राणु द्वारा अंडे को निषेचित करने के बाद कुछ दिनों बाद महिलाओं को लक्षण देखने को मिल सकते हैं। पीरियड्स मिस होने के साथ ही कई ऐसे लक्षण होते हैं, जो महिलाओं में कंसीव करने के बाद दिखाई देते हैं। जानें गर्भावस्था के शुरुआती लक्षण-

1. पीरियड्स मिस होना (missed period in pregnancy)

प्रेगनेंसी का सबसे सामान्य लक्षण पीरियड्स मिस होना है। दरअसल, गर्भाधान के बाद शरीर हार्मोन का उत्पादन करता है जो ओव्यूलेशन को रोकता है और गर्भाशय की परत को बहाता है। इसका मतलब है आपका मासिक धर्म बंद हो गया है। लेकिन तनाव, अत्यधिक व्यायाम, डाइटिंग हार्मोन असंतुलन भी मासिक धर्म बंद होने का कारण हो सकते हैं।

2. बार-बार पेशान आना (frequent urination in women)

अगर मासिक धर्म बंद होने के साथ ही आपको बार-बार पेशाब करने भी जाना पड़ रहा है, तो यह प्रेगनेंसी का शुरुआती लक्षण (pregnancy ke signs) हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर में रक्त की आपूर्ति बढ़ जाती है और किडनी रक्त को फिल्टर करते हैं, जिससे शरीर से अतिरिक्त अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसलिए प्रेगनेंसी में बार-बार पेशाब आने जैसा लक्षण दिखाई दे सकता है। बार-बार पेशाब आने का कारण  प्रेगनेंसी हो सकता है।

3. थकान महसूस करना (Fatigue or feeling tired in pregnancy)

कई महिलाओं को गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में बेहद थकान महसूस होती है। गर्भावस्था का यह संकेत हार्मोन प्रोजेस्टेरोन के उच्च स्तर के कारण होता है। गर्भावस्था के दूसरी तिमाही में भी थकान काफी ज्यादा रहती है।

इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं तो पहले करवा लें ये 7 टेस्ट, डॉक्टर से जानें क्यों जरूरी हैं ये

4. स्तनों का कोमल और बड़ा होना (enlargement of breast during pregnancy)

स्तनों का कोमल होना भी प्रेगनेंसी का लक्षण हो सकता है। इस दौरान स्तनों को छूने पर दर्द भी महसूस हो सकता है। साथ ही निपल्स का काले और बड़े होना भी गर्भावस्था का लक्षण (pregnancy symptoms) हो सकता है।

5. ऐंठन या क्रैप (cramping in pregnancy)

अगर आपको ऐंठन महसूस हो रहा है, तो हो सकता है कि यह आपकी प्रेगनेंसी की शुरुआत हो। अगर आपको शरीर के एक तरफ ऐंठन महसूस हो या फिर गंभीर दर्द हो, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लगातार दर्द आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

6. मूड स्विंग (mood swings in pregnancy)

प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोन में बदलाव होते हैं। जैसे-जैसे हार्मोन बदलते रहते हैं, वैसे-वैसे आपका मूड स्विंग होने लगता है। गर्भावस्था में मूड स्विंग होना काफी सामान्य (pregnancy common symptoms) है। इस दौरान आप कभी चिंतित, उदास और तनाव में रह सकती हैं। 

7. बार-बार भूख लगना (constant hunger in early pregnancy)

फूड क्रेविंग, बार-बार भूख लगना प्रेगनेंसी के सामान्य लक्षण हो सकते हैं। अगर आपका मासिक धर्म बंद हो गया, आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ता है और बार-बार भूख भी लगती है तो यह गर्भावस्था की तरफ ही इशारा करता है। साथ ही अगर आपको कुछ चीजों का स्वाद नापसंद होना भी प्रेगनेंसी का लक्षण है।

इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में सिंघाड़ा खाने के फायदे: गर्भावस्था में एसिडिटी की समस्या दूर करता है सिंघाड़ा, जानें इसे खाने क

बार-बार भूख लगना, थकान, बार-बार पेशान आना, मासिक धर्म का बंद होना और मूड स्विंग प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण (early symptoms of pregnancy) होते हैं। अगर आपको इनमें से कोई लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है।

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News