क्या आप भी घंटो एक्सरसाइज करते हैं? अगर हां, तो यह एक गलत पैर्टन है। आइए यहां हम आपको बताते हैं कि वजन घटाने के लिए कितनी एक्सरसाइज जरूरी है।
सब एक्सरसाइज दो ही कारणों से करते हैं, जिसमें या तो आप फिटनेस लवर हैं या आप वजन घटाने की कोशिश में हैं। हालांकि वजन कम करने की कोशिश करते समय एक्सरसाइज को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन घंटो एक्सरसाइज या बहुत कम एक्सरसाइज का भी इसमें कोई महत्व नहीं है। वजन घटाने के लिए सही डाइट के साथ सही एक्सरसाइज दोनों जरूरी है। लेकिन यह अकेले आपकी बहुत मदद नहीं करेगा, जब तक कि आप निश्चित समय के लिए व्यायाम नहीं करते हैं।
आप सब में से कुछ लोग बहुत अधिक, तो कुछ बहुत कम एक्सरसाइज करते हैं, यह सोचकर कि आपका वजन कम हो जाएगा। जबकि ऐसा नहीं होता, बहुत कम एक्सरसाइज करके आप अपना समय व्यर्थ कर रहे होते हैं और बहुत अधिक एक्सरसाइज करके आप अपनी मांसपेशियों को तनावग्रस्त करते हैं। आइए यहां हम बताते हैं कि वेट लॉस के लिए एक वयस्क को औसतन प्रतिदिन कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
यदि आप वजन घटाना चाहते हैं, तो ऐसा नहीं कि आप अपने शरीर को नुकसान पहुंचा कर वजन घटाने का प्रयास करें। अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के एक अध्ययन के मुताबिक, वजन घटाने का आदर्श समय है कि आप हर हफ्ते 150 से 250 मिनट की HIT यानि हाई इंटेसिटी ट्रेनिंग और मध्यम एक्सरसाइज करें।
वजन घटाने के लिए आपको अपने प्रतिदिन का वर्कआउट रूटीन तैयार करना चाहिए। जिसमें हाई इंटेसिटी ट्रेनिंग और मध्यम एक्सरसाइज दोनों को करना जरूरी है। रोजाना आप 25-35 मिनट की एक्सरसाइज करें, यह आपको वजन कम करने में मदद करेगा।
हालांकि, अगर कोई व्यक्ति अपने कैलोरी के सेवन में मामूली कटौती करता है, तो उसके लिए भी प्रति सप्ताह 150 मिनट से 250 मिनट तक व्यायाम करना जरूरी है। इससे वह अधिक तेज़ी से कैलोरी बर्न कर अपना वजन कम कर पाएगा।
इसे भी पढें: वर्कआउट के दौरान जी मिचलाने और चक्कर आने से बचना है, तो कभी न करें ये 5 काम
ऐसा जरूरी नहीं कि आप वजन कम करने के लिए जिम जाएं। आप खुद से कुछ एक्सरसाइजों की मदद से अपने वजन को कम कर सकते हैं। जिसमें साइकलिंग, दौड़ना, तैरना जैसी अन्य गतिविधियाँ कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप एक सप्ताह में लगभग 500 ग्राम कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
1. रनिंग: प्रति दिन 40 मिनट
2. ब्रिस्क वॉकिंग: प्रति दिन 2 घंटे
3. स्वीमिंग: प्रति दिन 40 मिनट
4. बाइकिंग: प्रति दिन 1 घंटा
5. एरोबिक व्यायाम: प्रतिदिन 1 घंटा
इसे भी पढें: पीठ दर्द से लेकर सही पोश्चर के लिए जरूरी है कोर फिटनेस, जानें इसके 5 फायदे
Read More Article On Exercise and Fitness In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।