पीरियड्स रहते हैं अनियमित तो जरूर कराएं ये हार्मोन ब्लड टेस्ट, पता चलेगा सही कारण

Blood Tests For Irregular Periods: अनियमित पीरियड्स की समस्या में हॉर्मोन की जांच कराने से सही कारण का पता चलता है, जानें जरूर टेस्ट।

Written by: Prins Bahadur Singh Updated at: 2023-03-30 19:35

Blood Tests For Irregular Periods: महिलाओं को हर महीने पीरियड्स या मासिक धर्म की समस्या से जूझना पड़ता है। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण कई गंभीर समस्याएं होती हैं। मासिक धर्म रुकना या समय पर नहीं आना भी एक गंभीर समस्या है। इस स्थिति को अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods in Hindi) कहते हैं। अनियमित पीरियड्स या मेंस्ट्रुअल साइकल के अनियमित होने पर आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर पीरियड्स 21 से 35 दिनों के भीतर आते हैं, लेकिन अगर आपको बार-बार पीरियड्स 21 दिन से पहले या 35 दिनों के बाद आते हैं, तो यह स्थिति गंभीर होती है। अनियमित पीरियड्स की समस्या आमतौर पर शरीर में होने वाले हार्मोनल असंतुलन के कारण होती है। अनियमित पीरियड्स की समस्या में हॉर्मोन की जांच कराने से इलाज में फायदा मिलता है, आइये जानते हैं इसके बारे में।

अनियमित पीरियड्स में जरूर कराएं ये ब्लड टेस्ट-  Hormone Blood Tests For Irregular Periods

अनियमित पीरियड्स में सही कारणों का पता चलने से डॉक्टर को इलाज में आसानी होती है। पीरियड्स के बीच का समय वैसे तो कई कारणों से बदल सकता है, लेकिन अगर यह समस्या लगातार हो रही है तो आपको जांच कराने के बाद डॉक्टर से इलाज लेना चाहिए। अनियमित पीरियड्स की समस्या में सही समय पर इलाज जरूर लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  अनियमित पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए डाइट में करें ये बदलाव

मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि अनियमित पीरियड्स की समस्या में कौन से ब्लड टेस्ट कराने चाहिए। आइये विस्तार से जानते हैं इनके बारे में-

1. ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन और फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन टेस्ट

अनियमित पीरियड्स की समस्या में आपको ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन और फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन टेस्ट (Luteinizing Hormone and Follicle Stimulating Hormone Test) जरूर कराने चाहिए। ये हॉर्मोन महिलाओं के शरीर में मासिक धर्म चक्र, अंडे के उत्पादन और ओवुलेशन और फर्टिलाइजेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

2. टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन टेस्ट 

टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन पुरुष और महिला दोनों में पाया जाता है। टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन (Testosterone Hormone Test) असंतुलित होने पर महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इस हॉर्मोन की जांच कराने से अनियमित पीरियड्स के कारणों का पता करने में मदद मिलती है।

3. प्रोलैक्टिन हॉर्मोन टेस्ट

प्रोलैक्टिन हॉर्मोन (Prolactin Hormone Test) महिलाओं के शरीर में एग्स और ओवरी से जुड़े फंक्शन को सही से काम करने में मदद करता है। इस टेस्ट से आपको पीरियड्स में देरी और अनियमित पीरियड्स के सही कारणों का पता करने में आसानी होती है।

4. एस्ट्राडियोल हॉर्मोन टेस्ट

महिलाओं के शरीर में एस्ट्राडियोल हॉर्मोन (Estradiol Hormone Test) सेक्स हॉर्मोन की तरह काम करता है। इस हॉर्मोन की जांच कराने से अनियमित पीरियड्स में इलाज में मदद मिलती है।

5. प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन टेस्ट 

प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन टेस्ट कराने से भी आपको अनियमित पीरियड्स के सही कारणों का पता करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें:  अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 अच्छी आदतें

सही समय पर पीरियड्स न आने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, लेकिन शरीर में हार्मोनल असंतुलन होने के कारण यह समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज कराएं। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News