अगर आप भी अपने कूल्हों के दर्द से परेशान हैं, तो आज से ही इन तरीकों का करें इस्तेमाल, जल्द मिलेगा दर्द से छुटकारा।
कूल्हों या हिप्स में होने वाला दर्द किसी को भी हो सकता है और किसी भी कारण से हो सकता है। आजकल घंटों कंप्यूटर के सामने बैठने रहना इसकी एक बड़ी वजह बन गया है। कूल्हों में होने वाला दर्द काफी परेशान करता है, इससे हर कोई छुटकारा पाना चाहता है। कई बार ये बढ़ती उम्र के साथ लोगों को परेशान करता है या फिर आर्थराइटिस के कारण। वजह कोई भी हो इससे राहत पाना सबसे जरूरी है। आप अक्सर कूल्हों के दर्द से राहत पाने के लिए दवाओं का सेवन करते होंगे लेकिन क्या आपने कभी घरेलू उपाय अपनाएं है। अगर नहीं अपनाएं तो हम आपको बताते हैं कि आप कैसे घर पर ही अपने कूल्हों के दर्द से राहत (Home Remedies For Hip) पा सकते हैं।
कई एक्सरसाइज ऐसी हैं जो आपके जोड़ों के दर्द, कमर दर्द और कूल्हों के दर्द से छुटकारा दिलाने का काम करती है, लेकिन शत ये कि आपको उस एक्सरसाइज को सही तरीके से करने की जरूरत होती है। आप कूल्हों के दर्द से राहत पाने के लिए भी एक्सरसाइज को अपना सकते हैं। इसके लिए आप हल्की-फुल्की कसरत, स्ट्रैचिंग कर सकते हैं। अपने कूल्हे की तुलना में अपने टखने या घुटने को ऊपर उठाना आसान है, लेकिन यह अभी भी संभव है।
अगर आपके कूल्हों में रोजाना दर्द रहता है तो आप नियमित रूप से मसाज करवा सकते हैं, इससे आपको काफी हद तक राहत मिल सकती है। कूल्हें ही नहीं बल्कि अगर आपको किसी भी जोड़ या कमर में दर्द हो रहा हो तो आप रोजाना मालिश करवाएं, जिससे आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को आराम मिल सके। इसके लिए आप सरसों के तेल को थोड़ा सा गर्म करके उसमें लहसुन डाल लें और फिर थोड़ा गर्म करके मालिश करें।
इसे भी पढ़ें: लगातार होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए 'हरसिंगार' है फायदेमंद, जानें इसका इस्तेमाल करने का तरीका
ये तो आप जानते हैं कि शरीर के किसी भी हिस्से पर सूजन या फिर दर्द को कम करने के लिए बर्फ की सिकाई की जाती है, वैसे ही कूल्हों के दर्द को दूर भगाने के लिए भी आप बर्फ की सिकाई का सहारा ले सकते हैं। आप अपने कूल्हों पर रोजाना नियमित रूप से बर्फ की सिकाई करें। इसके लिए आप एक तौलिए में बर्फ डालें और उसे कूल्हों पर सिकाई करें। कुछ ही दिनों में आपका दर्द खत्म होने लगेगा।
किसी भी जगह पर दर्द और सूजन को दूर करने के लिए हल्दी बहुत ही फायदेमंद नुस्खे के रूप में जानी जाती है। हल्दी हमारे स्वास्थ्य के अलावा कई चीजों में फायदा पहुंचाने का काम करती है। कूल्हों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप दूध में हल्दी डालकर पिएं। इससे आपको दर्द में काफी आराम महसूस होगा।
इसे भी पढ़ें: जोड़ों में दर्द और गठिया की समस्या को बढ़ा सकते हैं ये 5 कारक, युवाओं को भी हो सकती है समस्या
Read more articles on Home-Remedies in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।