गोमुखासन योग करने वाले व्यक्ति को मधुमेह, गठिया, कब्ज और हार्निया जैसी गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। इस आसन को करना बहुत आसान है।
21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2020) के रूप में मनाया जाता है। पहली बार यह दिन 21 जून 2015 को मनाया गया था। तब से यह लगातार हर वर्ष मनाया जा रहा है। योग तन और मन को स्वस्थ रखने का एक माध्यम है, जिसमें ओनली माई हेल्थ भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इस कार्यक्रम को सार्थक बनाने के लिए हम योग के बारे में अपने पाठकों को विस्तार से जानकारी देते रहे हैं। इसी क्रम में आज हम आपके लिए एक विशेष योगासन के बारे में लेकर आए हैं। आज हम आपको गोमुखासन योग (Gomukhasan Yoga) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
गोमुखासन योग को अंग्रेजी में Cow Face Pose कहा जाता है। दरअसल, इस योग को करने के दौरान हमारा शरीर गाय के मुंह की तरह से पोज बनाता है। गोमुखासन योग महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा गोमुखासन योग करने वाले व्यक्ति को मधुमेह, गठिया, कब्ज और हार्निया जैसी गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। इस आसन को करना बहुत आसान है।
सावधानियां:
जिन लोगों के हाथ, पैर और रीढ़ की हड्डी में किसी प्रकार की समस्या रहती है उन्हें गोमुखासन करने से बचना चाहिए। शुरूआत में इस आसन को करने में परेशानी हो तो किसी योगाचार्य से मदद लें।
आज पूरी दुनिया ने ये माना है कि योग शरीर के लिए कितना फायदेमंद है। योग हमें निरोगी काया प्रदान करता है साथ ही रोग होने की संभावनाओं को भी खत्म कर देता है। आप देख भी सकते हैं कि जो लोग नियमित रूप से योगभ्यास करते हैं। वह हमेशा स्वस्थ रहते हैं।
Read More Articles On Yoga In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।