गर्भावस्था के दौरान फिट रहने के लिए अक्सर नियमित रूप से व्यायाम की सलाह दी जाती है, लेकिन हम आपको बता दें कि केवल प्रेग्नेंसी के समय व्यायाम ही नहीं, बल्कि फिट व सुरक्षित रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ इन बातों का ध्...
गर्भावस्था एक ऐसा पड़ाव है, जिससे कि एक महिला, पुरूष और एक पूरे परिवार की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। महिला को मां बनने का एहसास, तो बाकी परिवार को घर में नन्हे मेहमान के आने का इंतजार रहता है। इस दौरान महिलाओं को सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत होती है। अक्सर डाक्टर भी सलाह देते हैं, कि जच्चा-बच्चा दोनों के स्वास्थ्य के लिए गर्भवती महिला को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। क्योंकि गर्भावस्था का प्रभाव सबसे अधिक महिला के फिटनेस से जुडद्या है। जैसे-जैसे गर्भ में पल रहा बच्चा बड़ा होता जाता है, वैसे-वैसे फिटनेस और गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा का दबाव सबसे ज्यादा हो जाता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान अगर आपसे हल्की सी भूल हो जाए, तो बच्चे को नुकसान हो सकता है।
इसलिए गर्भावस्था के दौरान फिटनेस के लिए बहुत सावधानी अपनानी चाहिए। इस समय यदि आप नियमित व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करती हैं, तो इससे गर्भावस्था की जटिलता तो कम होंगी और साथ ही प्रसव में आसानी होगी। आइए हम आपको बताते हैं कि गर्भावस्था के दौरान सिर्फ व्यायाम ही नहीं, बल्कि आपको फिट और सुरक्षित रहने के लिए इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।
गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में आप व्यायाम कर सकती हैं, लेकिन डिलीवरी का समय जैसे-जैसे नजदीक आते ही ज्यादा मेहनत वाले व्यायाम करने से बचें। गर्भावस्था के दौरान जिम जाने के बजाय घर पर ही हल्का व्यायाम करना बेहतर रहेगा।
इसके अलावा, पावर योगा या फिर डांस से दूर रहें। गर्भावस्था के एक निश्चित समय आने पर व्यायाम नहीं करना चाहिए। इस बारे में अपने चिकित्सक से जरूर बात करें।
इसे भी पढें: हर्बल चाय के भी हो सकते हैं कई नुकसान, प्रेग्नेंसी के समय भूल से भी न पिएं ये 10 तरह की चाय
गर्भावस्था के दौरान आपकी डाइट चार्ट के हिसाब से ही गर्भस्थ शिशु को भी पोषण मिलता है। आप जो भी खाना खाते हैं सीधे उसका असर आपके बच्चे पर पड़ता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कोशिश यह होनी चाहिए ऐसे खाद्य-पदार्थ खाइए जिसमें भरपूर पोषक तत्व मौजूद हों। ज्यादा वसायुक्त खाने से बचना चाहिए। हरी और सीजनल सब्जियां ज्यादा खानी चाहिए। इसके अलावा, फल और जूस का भी सेवन करना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान ऐसा कोई काम मत कीजिए जिससे पेट पर दबाव हो। क्योंकि अगर पेट पर ज्यादा दबाव होगा तो इसका बुरा असर आपके पेट में पल रहे बच्चे को हो सकता है। इसलिए ऐसे घरेलू काम को भी करने से परहेज कीजिए जिसमें बार-बार झुकना पड़े। इसके अलावा सीढि़यों पर अगर ज्यादा जरूरत न हो तो मत चढि़ए। ज्यादा वजन वाले सामान भी मत उठाइए।
गर्भावस्था के दौरान कपड़ों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कंफोर्टेबल और ढीले कपड़े ही पहनिए। क्योंकि कसे हुए कपड़े पहने से आपको और भ्रूण को दिक्कत हो सकती है। जूते और चप्पल पर भी विशेष ध्यान दीजिए। ज्यादा हाई हील वाले जूते या चप्पल बिलकुल मत पहनिए। हाई हील पहनने से आप फिसल सकती हैं।
इसे भी पढें: कुछ ऐसे होते हैं प्रेग्नेंसी के शुरूआती लक्षण, इन्हें पहचाने और रखें ख्याल
गर्भावस्था के दौरान आपके स्वास्थ्य पर ही शिशु का स्वास्थ्य निर्भर करता है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान फिटनेस और सुरक्षा को लेकर चिकित्सक से परामर्श जरूर लीजिए। क्योंकि आपकी एक गलती आपके और शिशु दोनों के लिए खतरनाक हो सकती है।
Read More Article On Women's Health In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।