कई बार हम किसी फल के बारे में बिना जाने ही उसे खाना शुरु कर देते हैं। हमें लगता है कि फल खाना हमारे लिए सुरक्षित है और इससे वजन नहीं बढ़ता इसलिए हम खाने की जगह फल व फलों के जूस का सेवन करना शुरु कर देते हैं।
कई बार हम किसी फल के बारे में बिना जाने ही उसे खाना शुरु कर देते हैं। हमें लगता है कि फल खाना हमारे लिए सुरक्षित है और इससे वजन नहीं बढ़ता इसलिए हम खाने की जगह फल व फलों के जूस का सेवन करना शुरु कर देते हैं। लेकिन यह एक भम्र है कि फल खाने से वजन नहीं बढ़ता है, हमें पता होना चाहिए कि किस फल से हमें कौन से पोषक तत्व मिलेंगे। कुछ फल ऐसे भी हैं जिनको ज्यादा खाने से वजन बढ़ने व मोटापे की समस्या हो सकती है। वैसे कार्बोहाईड्रेट हमारे शरीर व दिन भर के क्रिया कलापों के लिए बहुत जरूरी है लेकिन जिन फलों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है उनको खाने से आप मनचाहा वजन बढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : रोज के खाने में जरूर होने चाहिए ये 5 पौष्टिक आहार, हमेशा रहेंगे स्वस्थ
- दूध के साथ केला खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। क्योंकि दूध से आपको प्रोटीन और केले से शुगर मिलता है जो वजन बढ़ाता है। केला खाने से ज्यादा मात्रा में कैलोरी मिलती है साथ ही कैलोरी का क्षय भी कम होता है।
- अनानास बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर की कई रोगों से रक्षा करते हैं। मगर जो लोग अनानास का सेवन करते हैं उनके लिए यह वजन बढ़ने की वजह हो सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी काफी मात्रा में होता है।
- नारियल एक ऐसा फल है जिसमें प्रोटीन के साथ कैलोरी भी काफी मात्रा में होती है। दुबले पतले लोगों को डॉक्टर वजन बढ़ाने के लिए नारियल खाने की सलाह देते हैं। ये वजन बढ़ाने के साथ स्किन को भी साफ रखता है और शरीर में कमजोरी भी नहीं होने देता है।
- शहतूत को मलबेरी के नाम से भी जाना जाता है। वनों के अलावा इसे सड़कों के किनारे और बाग-बगीचों में भी देखा जा सकता है। शहतूत में विटामिन-ए, कैल्शियम, फॉंस्फोरस और पोटेशियम अधिक मात्रा में मिलता हैं। इसके सेवन से बच्चों को पर्याप्त पोषण मिलता है। शहतूत को फल या शर्बत बनाकर भी पीया जा सकता है। शहतूत के फलों रस पीने से आंखों की रोशनी तेज होती है। शहतूत की तासीर ठंडी होती है जिसके कारण गर्मी में होने वाले सन स्ट्रोक से बचाव होता है। शहतूत का रस दिल के रोगियों के लिए भी लाभदायक है। गर्मियों में बार-बार प्यास लगने की शिकायत होने पर इसके फलों को खाने से प्यास शांत होती है। साथ ही यह वजन भी बढ़ाता है।
- बेर का स्वाद खट्टा-मीठा होता हैं। बेर में फास्फोरस की कुछ मात्रा विद्यमान होती हैं। इसलिए इसे खाने से शरीर और दिमाग मजबूत होता हैं। बेर का सेवन करने से बाल तथा शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं, व्यक्ति की भूख बढती हैं। आंखों की रोशनी के लिए भी यह बहुत ही उपयोगी होता हैं। बेर का इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र के आंत के कीड़े भी नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा बेर की तासीर ठंडी होती हैं। इसलिए यह पित्त को नष्ट करने के लिए उपयोगी होता हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet and Nutrition In Hindi