मानसिक बीमारियों को बढ़ाती हैं ये 6 चीजें, जानें डिप्रेशन में कैसा हो आपका खान-पान

डिप्रेशन में स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए क्या खाएं क्या नहीं, इसकी जानकारी होना अति आवश्यक है। आइए जानते हैं विस्तार से।  

Written by: Monika Agarwal Updated at: 2020-09-07 17:21

कभी कभार ऐसा होता है कि कुछ भोजन पदार्थ खाने से आप का मूड अचानक से बहुत खराब हो जाता है। उन भोजन पदार्थो में कुछ ऐसी चीजें मिली होती हैं जो हमारे मूड पर डायरेक्ट प्रभाव डालतीं हैं। इनसे आप का डिप्रेशन और अधिक बढ़ सकता है। अतः यदि आप को डिप्रेशन है तो आप को अपने खाने पीने का भी विशेष तौर से ख्याल रखना चाहिए नहीं तो आप की मानसिक स्वास्थ्य समस्या और अधिक बढ़ सकतीं है।

 

फ्रूट जूस 

यदि आप फ्रूट जूस पीते हैं तो उसे पीने से आप की बॉडी आपके ब्लड को एनर्जी में नहीं बदल पाती। यदि फलों को हटा दिया जाए तो आप केवल मीठा पानी ही पी रहे हैं, जो आप के मूड को बहुत जल्दी खराब कर सकता है। यदि आप को डिप्रेशन है तो , फ्रूट जूस से जितना हो सके उतना बचे। इसकी बजाय आप फल खा सकते हैं।  प्यास लगने पर सादा पानी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है कच्‍ची केरी की सब्‍जी, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

सोडा 

सोडा आप के लिए बहुत नुक़सान दायक साबित हो सकता है। सोडा पीने के कोई फायदे नहीं है बल्कि केवल नुक़सान हैं। सोडा जैसी शुगर ड्रिंक्स डिप्रेशन व चिंता से सीधे तौर पर जुड़ी हुई हैं। यदि आप को डिप्रेशन है तो आप को सोडा पीने की सोचना भी नहीं चाहिए। नहीं तो आप की हालत और भी बिगाड़ सकती है। 

टोस्ट 

टोस्ट ब्रेड के द्वारा बनता है जो कि एक हेल्दी ऑप्शन नहीं है। जैसे आप टोस्ट को खाते हंत तो आप के शरीर के अंदर जा कर वह ब्लड शुगर का रूप ले लेता है। यह आप के डिप्रेशन व चिंता के लिए बहुत नुक़सान दायक हो सकता है। अतः यदि आप को टोस्ट पसंद हैं तो आप सफेद ब्रेड का प्रयोग न करें बल्कि ब्राउन या होल ग्रेन ब्रेड का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें : डाइट में कैलोरी काउंट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके, वजन घटाने में भी मिलेगी मदद

कैचअप

यदि आप को अपने हर स्नैक के साथ केच अप खाना बहुत पसंद है तो आप को पता होना चाहिए कि यह केवल टमाटर व ढेर सारी शुगर का प्रयोग करके बनाया जाता है। शुगर से आप के मूड को खराब करने में बहुत अधिक देर नहीं लगती है। अतः केच अप हो या अन्य कोई मीठी चीज आप को अपने डिप्रेशन के दौरान इन्हे नहीं खाना चाहिए।

कॉफी 

यदि आप को नहीं पता तो आप को जान लेना चाहिए कि कॉफी में कैफ़ीन होता है जो आप को नर्वस बनाता है। यह आप को नींद भी नहीं आने देता है। यह आप के डिप्रेशन व एंग्जाइटी को और भी बदतर कर सकता है। अतः अपनी कॉफी की मात्रा को कम कर दें। 

शराब 

शराब की थोड़ी सी मात्रा भी आप की नींद उड़ा सकती है। और यदि आप को समय पर नींद नहीं आएगी और आप पर्याप्त मात्रा में आराम नहीं कर पाएंगे तो इससे आप का डिप्रेशन और अधिक भयंकर रूप धारण कर सकता है। परंतु शराब आप के दिमाग की सेहत के लिए लाभ दायक रह सकतीं है। इसको लाभ दायक या नुक़सान दायक इसकी मात्रा बनाती है। अतः इसे एक सटीक मात्रा में ही लें।

यदि आप बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड मीट, तला हुआ भोजन, प्रोसेस्ड अनाज, कैंडी, पेस्ट्री और उच्च वसा वाले डेयरी उत्पाद खाते हैं, तो आप चिंतित और उदास होने की अधिक संभावना रखते हैं। पूरे फाइबर युक्त अनाज, फल, सब्जियां और मछली से भरा आहार आपको और भी अधिक शांत रखने में मदद कर सकता है। जितना संभव हो सके प्रोसेस्ड खाद्य का सेवन कम करें।

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News