कंप्यूटर पर काम करते समय आंखों में दर्द होने लगे तो आपको ये एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे आंखों को तुरंत आराम मिलता है।
लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन में देखने और टाइप करने से आंखों और उंगलियों पर ही सबसे ज्यादा थकान होती है। इस समस्या को लंबे समय तक अनदेखा नहीं करना चाहिए। इससे आंखों की कई समस्याएं शुरु हो सकती हैं। अधिक समय तक किताब पढ़ने से भी आपकी आंखों पर दबाव पड़ने लगता है। इसके अलावा रात को सोने से पहले मोबाइल की स्क्रिन घंटों देखने से भी आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। देर रात तक मोबाइल देखना और सुबह जल्दी उठ जाने से आपकी आंखों को आराम नहीं मिल पाता है। साथ ही आपकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में आंखों की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आपको भी कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन पर देखने से आंखों में दर्द या पानी आने की समस्या हो रही है तो ऐसे में आप आंखों की एक्सरसाइज से आराम पा सकते हैं। इस लेख में आपको आंखों से जुड़ी एक्सरसाइज बताई गई हैं जो आपकी आंखों की थकान को कम करने में सहायक हैं।
कंप्यूटर पर लगातार काम करते या मोबाइल की स्क्रीन को देखने से आंखों पर दबाव पड़ रहा है, तो आप इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इससे आपको तुरंत आराम मिलता है।
कैसे करें एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप आंखों पर बिना प्रेशर दिये खोलें। इसके बाद आप आंखों को घंटी की तरह (Clockwise) गोल घुमाएं। इसे करीब एक मिनट के लिए करें। इसके बाद आंखों विपरीत दिशा (Anti clockwise) में गोल घुमाएं। इस एक्सरसाइज को 5 से 7 मिनट करें। एक्सरसाइज को कुछ घंटों के अंतराल में किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : आँख आने (कंजंक्टिवाइटिस) के इन लक्षणों को सामान्य समझकर न करें नजरअंदाज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप हथेलियों को आपस में रगड़ें और आंखों पर लगाएं। इसके अलावा हथेलियों से एक अन्य एक्सरसाइज भी की जा सकती है।
कैसे करें एक्सरसाइज
आप आंखों को बंद करें और दोनों हथेलियों को आपस में रगड़े। इसके बाद करीब 10 से 20 सेकंड के लिए हथेलियों को बंद आंखों पर बिना दबाव के रखें। इससे आंखों पर आराम मिलता है। इसके अलावा आप हथेलियों को एक कटोरे की तरह बनाएं और इसे आंखों को कवर करें। इसे करते समय आपकी इंडेक्स फिंगर माथे को टच करनी चाहिए। इससे आंखों को तुरंत आराम मिलने लगता है।
कंप्यूटर या मोबाइल पर देखते समय हम कई बार पलकों देरी से झपकाते हैं। आंखों के जल्दी थकाने की ये भी एक बड़ी वजह मानी जाती है। ऐसे में पलकों को धीरे-धीरे झपकाएं।
कैसे करें एक्सरसाइज
लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन देखने की वजह से आंखे थक गई है तो आप कुछ समय के लिए ब्रेक लें। इस ब्रेक में आप आंखों की पलकों को करीब 5 से 10 सेकंड के लिए बंद रखें और इसे खोलें। इससे भी आपकी आंखों की नसों को आराम मिलने लगता है।
आंखों में थकान होने पर आप अपने फोकस को चेंज करें। कई बार कंप्यूटर स्क्रीन ज्यादा पास से देखने से भी आपकी आंखों पर दबाव पड़ने लगता है। ऐसे में आप अपने फोकसमें बदलाव करें।
कैसे करें एक्सरसाइज
आंखों के फोकस को बदलने के लिए आप अंगूठे को आंखों की पोजीशन पर रखें। इसके बाद इसे कुछ सेकंड के लिए देखें। इसके बाद इसे पास लाते हुए 5 से 10 सेकंड के लिए देखने का प्रयास करें। इससे आपकी आंखों की मांसपेशियों में आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें : आंख से कीचड़ आना हो सकता है इन 5 बीमारियों का संकेत, जानें कैसे करें आंखों की सफाई
अपनी आंखों को गोल घुमाने की तरह की आप आंखों से ऊपर व नीचे की ओर देखें। ठीक इसी तरह दाईं और बाईं ओर देखें। इससे आंखों की मांसपेशियों को फैलाव में मदद मिलती है।
कैसे करें एक्सरसाइज
इसे करते समय आप नॉर्मल पोजीशन में बैठ जाएं। सिर को सामान्य स्थिति में रखें। अब आंखों से छत को कुछ सेकंड के लिए देखें। इसके बाद नीचे की ओर देखें। ठीक इसी तरह एक बार दाईं और बाईं ओर देखें। हर पोजीशन को करीब 5 से 7 सेकंड के लिए होल्ड करें। 5 से 10 मिनट करने के बाद आपको आंखों में आराम महसूस होने लगेगा।
ज्यादा देर तक स्क्रीन को देखने से बचें। यदि आंखों पर दर्द हो रहा हो या दबाव लग रहा हो तो कुछ समय के लिए ब्रेक अवश्य लें। ब्रेक में आप साफ पानी से आंखों को धोएं। इससे भी आपकी आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।