शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने के कारण आपको गठिया की समस्या हो सकती है। गठिया में सूजन की समस्या में आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गलत जीवनशैली और खानपान के कारण आज के समय में लोग ऑटोइम्यून बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ऑटोइम्यून बीमारियों में से एक प्रमुख बीमारी गठिया है। गठिया की समस्या आमतौर पर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के कारण होती है। गठिया या आर्थराइटिस गंभीर रूप से होने पर कई समस्याएं होती हैं। गठिया के कारण जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या सबसे आम है। यूरिक एसिड बढ़ने के कारण आर्थराइटिस या गठिया में होने वाली समस्याएं कुछ लोगों में इतनी गंभीर होती हैं कि उनका चलना-फिरना भी बंद हो सकता है। चलने-फिरने में परेशानी के साथ जोड़ों में दर्द और गंभीर सूजन गठिया के प्रमुख लक्षण माने जाते हैं। इस समस्या में खानपान का ध्यान रखना और जीवनशैली में कुछ बदलाव बहुत जरूरी होते हैं। आर्थराइटिस में हाथ और पैरों में सूजन बहुत गंभीर रूप से होती है। कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप गठिया के कारण होने वाली सूजन को कम कर सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।
(image source - freepik.com)
आमतौर पर गठिया की समस्या शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के कारण होती है लेकिन इसके पीछे कई जोखिम कारक हो सकते हैं। गठिया की समस्या के प्रमुख जोखिम कारक इस प्रकार से हैं।
गठिया की समस्या के कारण जोड़ों में दर्द और गंभीर सूजन के कारण लोगों को चलने-फिरने और रोजमर्रा के कामों को करने में परेशानी हो सकती है। घुटनों और टखनों आदि में दर्द और सूजन के कारण गंभीर समस्याएं होती हैं। इस तरह की समस्याएं होने पर मरीज को तुरन्त चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए। आधुनिक चिकित्सा में ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने के उपचार दिए जाते हैं। गठिया में सूजन और दर्द की समस्या में कुछ घरेलू उपचार बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर गठिया के कारण होने वाली सूजन को कम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : अंगूठे में गठिया (Thumb Arthritis) होने के लक्षण, कारण और इलाज
(image source - freepik.com)
गठिया की समस्या में सूजन और दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप इसका इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। प्राचीन परंपरागत चिकित्सा में लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल चोट, मोच और सूजन की समस्या में करते थे। सरसों के शुद्ध तेल के इस्तेमाल से आपको गठिया के कारण जोड़ों और हड्डियों में होने वाली सूजन को कम करने में फायदा मिलता है। आप सरसों के तेल को लेकर उसमें लहसुन की कुछ कलियां डालें और इसे अच्छी तरह से गर्म कर लें। इसके बाद इस तेल को हल्का गुनगुना रहने पर अच्छे से सूजन वाली जगह पर मालिश करें। थोड़ी देर में मालिश करने के बाद उसे वहीं पर लगा रहने दें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आप गठिया के कारण होने वाली सूजन को कम कर सकते हैं। आप दिन में दो से तीन बार सरसों के तेल की मालिश कर सकते हैं।
सेब का सिरका यानी एप्पल साइड विनेगर के सेवन से गठिया की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसके सेवन से आपको गठिया के कारण होने वाली सूजन की समस्या में फायदा मिलेगा। सेब के सिरके का रोजाना सेवन करने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। शरीर से विषाक्त पदार्थों के निकालने से गठिया के कारण होने वाली सूजन की समस्या में आराम मिलता है। सेब के सिरके के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से आपको सूजन और दर्द दोनों से राहत मिलती है। इसका सेवन करने से आपको जोड़ों और संयोजी ऊतकों से विषाक्त पदार्थों को निकालने में फायदा मिलता है। रोजाना एक बार इसका सेवन करने से आपको सूजन और दर्द से फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : रूमेटॉयड अर्थराइटिस (गठिया) के मरीज यात्रा के दौरान अपनाएं ये टिप्स, कम होगी परेशानी
(image source - freepik.com)
गठिया की समस्या ब्लड में यूरिक एसिड बढ़ने के कारण होती है। इस समस्या में घुटनें, शरीर के जोड़, टखने और हाथ के जोड़ और हड्डियां प्रभावित होती हैं। गठिया के कारण जोड़ों में दर्द और सूजन होना आम है। इसकी वजह से होने वाली सूजन की समस्या में आप तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गठिया की सूजन में रोजाना कम से कम तुलसी के 4 पत्ते खाने से फायदा मिलता है। अगर आप गठिया के कारण जोड़ों में सूजन की समस्या से परेशान हैं तो आप दिन में दो से तीन बार इसकी पत्तियों का सेवन करें और तुलसी के पत्तों वाली चाय पिएं। ऐसा करने से आपको 24 घंटों के भीतर आराम मिलेगा। तुलसी का इस्तेमाल कर बनने वाली तमाम आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन भी गठिया की समस्या में किया जाता है।
गठिया के कारण सूजन की समस्या होने पर इंसान को कई तकलीफें हो सकती है। जोड़ों और हड्डियों में सूजन के कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गठिया की समस्या में सूजन को दूर करने के लिए आप अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।। अरंडी के तेल में कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं जो गठिया की सूजन को कम करने में प्रभावी माने जाते हैं। आप रोजाना दिन में दो से तीन बार अरंडी के तेल को हल्का गुनगुना कर सूजन वाली जगह पर अच्छे से मालिश करें ऐसा करने से इस समस्या में फायदा मिलेगा।
लहसुन में पाए जाने वाले गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यूं तो लहसुन का इस्तेमाल मसाले के रूप में सबसे ज्यादा किया जाता है लेकिन इसके गुणों के कारण इसका इस्तेमाल आप शरीर से जुड़ी कई समस्याओं में कर सकते हैं। लहसुन का सेवन करने से आपको हड्डियों में होने वाले बदलाव को रोकने में फायदा मिलता है। रोजाना लहसुन की तीन चार कलियों का सेवन करने से आपको गठिया के कारण होने वाली सूजन की समस्या में फायदा मिलता है। आप रोजाना कई तरीकों से लहसुन का सेवन कर सकते हैं। सामान्य रूप से लहसुन की कच्ची कलियों का सेवन इस समस्या में फायदेमंद होता है।
(image source - freepik.com)
आप गठिया के कारण होने वाली सूजन की समस्या में हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गठिया में हल्दी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है और सूजन को कम करने के लिए बहुत उपयोगी होता है। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व मौजूद होता है जो सूजन और दर्द में आहूत फायदेमंद माना जाता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर में सूजन और दर्द को कम करने का काम करता है। इसके अलावा हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं जो दर्द और सूजन की समस्या में उपयोगी होते हैं। आप गठिया के कारण सूजन की समस्या में कई तरीकों से हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना 3 से 4 ग्राम हल्दी को पानी में उबालकर इसका सेवन करने से आपको सूजन और दर्द में फायदा मिलेगा। इसके अलावा आप हल्दी के पाउडर को सरसों के तेल में मिलकर उसे गर्म करके प्रभावित जगह पर कुछ देर के लिए लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : पत्तागोभी की पट्टी है गठिया के दर्द से राहत पाने का आसान घरेलू नुस्खा, इन 4 तरीकों से करें प्रयोग
ऊपर बताये गए इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से आपको गठिया की सूजन और दर्द में बहुत फायदा मिलता है। आप आसानी से इनका इस्तेमाल गठिया के सूजन और दर्द को कम करने के लिए कर सकते हैं। कुछ लोगों में गठिया के गंभीर लक्षण देखने को मिलते हैं, ऐसी स्थिति में उन्हें एक्सपर्ट चिकित्सक से इलाज जरूर कराना चाहिए।
(main image source - freepik.com)
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।