पुराणों में कहा गया है कि, इस दिन श्रद्धा पूर्वक महालक्ष्मी की पूजा करने वाले भक्तों के घर साल भर सुख, समृद्धि और धन की वर्षा होती है।
दिवाली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा पर्व माना गया है। इस दिन लोग दीये जलाते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं। पुराणों में कहा गया है कि, इस दिन श्रद्धा पूर्वक महालक्ष्मी की पूजा करने वाले भक्तों के घर साल भर सुख, समृद्धि और धन की वर्षा होती है। भगवान श्री गणेश सिद्धि-बुद्धि और शुभ-लाभ के स्वामी तथा सभी अमंगलों एवं विघ्नों के नाशक हैं, ये सत्बुद्धि प्रदान करने वाले हैं। दीपावली के दिन इनके समवेत पूजन से सभी कल्याण-मंगल एवं आनंद प्राप्त होते हैं। दिवाली के दिन चौमुख दीपक रातभर जलते रहना शुभ एवं मंगलप्रदायक होता है।
इसे भी पढ़ें: ये वास्तु टिप्स अपनाएं, दीपावली को और अच्छे से मनाएं
इसे भी पढ़ें: दिवाली की मस्ती से बढ़ गया वजन, तो इन 10 टिप्स से घटाएं
इस दिन अपने घरों व प्रतिष्ठानों में महालक्ष्मी पूजन के साथ देहलीविनायक, मां काली, सरस्वती एवं कुबेर की भी पूजा अवश्य करनी चाहिए। दीपावली की रात्रि को कुंकुम, अक्षत तथा पुष्पों से एक-एक नाम मंत्र पढ़ते हुए पूजन करें...
ऊं आद्यलक्ष्म्यै नम:, ऊं विद्यालक्ष्म्यै नम:, ऊं सौभाग्यलक्ष्म्यै नम:, ऊं कामलक्ष्म्यै नम:, ऊं सत्यलक्ष्म्यै नम:, ऊं भोगलक्ष्म्यै नम:, ऊं योगलक्ष्म्यै नम:। इससे धन आगमन बना रहता है। घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Living
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।