सर्दियों में अक्सर परेशान करती हैं आंखों से जुड़ी ये 5 समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें बचाव

सर्दियों में आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में ड्राय आई सिंड्रोम और आंखों की रोशनी में परिवर्तन होना सबसे सामान्य है।

Written by: Anju Rawat Updated at: 2022-01-06 15:17

eye problems in winter: सर्दी का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। इन्हीं में आंखों से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। सर्दियों में आंखों में जलन, दर्द, धुंधलापन जैसी समस्याएं होना बेहद सामान्य है। लेकिन ये आगे चलकर गंभीर आंखों के रोगों का कारण बन सकते हैं। इसलिए इन्हें नजरअंदाज करना बिल्कुल ठीक नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार सर्दियों में आंखों की अतिरिक्त देखभाल करनी जरूरी होता है, आंखों को सर्द हवाओं से बचाना जरूरी होता है। क्योंकि सर्दी का मौसम आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। सर्दियों में आंखों में होने वाली 5 सबसे सामान्य समस्याओं के बारे में जानने के लिए हमने कामिनेनी अस्पताल, हैदराबाद के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जयपाल रेड्डी (Dr Jaypal Reddy, Senior Opthalmologist, Kamineni Hospitals, Hyderabad) से बातचीत की-

1. सूखी आंख और सामान्य जलन (dry eyes symptoms) 

सर्दियों में ड्राय आई सिंड्रोम या आंखों का सूखापन एक समस्या होना बेहद सामान्य है। दरअसल, सर्दियों की हवा गर्म मौसम की तुलना में अधिक शुष्क होती है। इसलिए इस मौसम में सूखी आंख की समस्या होने लगती है। आंखों में जलन, खुजली, आंखों में किरकिरापन, आंखों का धुंधलापन, आंखों से पानी निकलना और आंखों का सिकुड़ जाना ड्राय आई सिंड्रोम के सामान्य लक्षण हैं।

2. आंखों से पानी निकलना (excessive tearing in eyes)

सर्दियों में ड्राय आईज के अलावा आंखों से पानी निकलने (watery eyes) की समस्या भी हो सकती है। आंखों में खुजली, आंखों में धुंधलापन, कम दिखाई देना, पलकों में सूजन, आंखों से कीचड़ निकलना और आंखों का लाल रहना इसके कुछ सामान्य लक्षण होते हैं। दरअसल,  ठंडी और शुष्क हवा के प्रभाव से आंखें अपने आप को बचाने के लिए और नमी के उचित स्तर को बनाए रखने के लिए आंखें पानी निकलाती हैं। अगर आपके आंखों से भी पानी निकलता है, तो इससे बचाव के लिए आप चश्मे पहने सकते हैं।

3. प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता (sensitivity to light in eyes)

सर्दियों में आसमान में घने बादल और अंधेरा रहता है। ऐसे में आंखें प्रकाश के प्रतिर संवेदनशील हो जाती हैं। इस दौरान आंखों में जलन, बेचैनी या मरोड़ पैदा होने लगता है। या आप अधिक बार पलके भी झपकाते होंगे। अगर आप भी घने बादलों और अंधेरे के वजह से आंखों से जुड़ी परेशान का सामना कर रहे हैं, तो आंखों को सुरक्षा देने के लिए चश्मा पहन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - आंखों की बीमारियों का कारण बनती हैं आपकी ये 5 गलतियां, जानें इनसे बचाव के उपाय

4. सनबर्न होना (sunburn on eye)

सर्दियों में आंखों पर सनबर्न भी हो सकता है। सूर्य के प्रकाश की वजह से आपके शरीर के गैर-संरक्षित क्षेत्रों पर सनबर्न होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आपकी आंखों में प्रकाश की संवेदनशीलता, जलन, दर्द का अनुभव होता है, तो कुछ समय बाद आपको सनबर्न की समस्या हो सकती है। इसलिए यह समस्या न बढ़े इसके लिए अपने नेत्र चिकित्सक से जरूर मिलें।

5. दृष्टि परिवर्तन (Vision changes)

सर्दियों में तापमान काफी नीचे गिर जाता है। इस मौसम में कई हिस्सों में रक्त प्रवाह रुक जाता है, कभी-कभी इससे आंखें भी प्रभावित हो सकती है। जब आपकी आंखों में रक्त का प्रवाह (blood circulation) प्रतिबंधित हो जाता है, तो प्रकाश संवेदनशीलता, दोहरी दृष्टि और दृष्टि परिवर्तन जैसी समस्याओं का अनुभव हो सकता है। इसलिए सर्दियों में रक्त का प्रवाह बनाए रखना जरूरी होता है। इसके लिए घर को अंदर से गर्म रखें। गर्म तासीर के खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी रक्त के प्रवाह को बेहतर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - आंखों के दर्द को दूर करने में बेहद कारगर हैं ये 5 घरेलू नुस्खे

आंखों को सुरक्षित रखने के उपाय (how to keep eyes safe in winter season)

आंखों को सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचाने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं-

  • खुद को हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए खूब पानी पिएं। हाइड्रेटेड रहने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी होती है। आप चाहें तो नारियल पानी, फ्रूट्स जूस भी पी सकते हैं।
  • आंखों को सुरक्षित रखने के लिए ओमेगा 3 युक्त तेल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
  • शुष्क ठंडी और तेज हवाएं भी आपकी आंखों को परेशान कर सकती है। आंखों में जलन पैदा कर सकती हैं। इसलिए अपने रूम में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल जरूर करें।
  • आंखों की जलन को शांत करने के लिए ठंडा, गीला कपड़ा या तौलिया लगाएं।
  • ताजे फलों, सब्जियों और साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें।
  • आंखों को सुरक्षित रखने के लिए धूम्रपान, एल्कोहल का सेवन अत्यधिक मात्रा में करें। तनाव लेने से बचें।
  • आंखों की समस्या से बचाव के लिए पोटैशियम लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अपनी डाइट में बादाम, केला, किशमिश और अंजीर शामिल करें।

अगर आपको भी सर्दियों में आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो, तो आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके अलावा अगर बार-बार आंखों में दर्द, आंखों में जलन हो तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News