Reduce Belly Fat: 30 की उम्र के बाद यदि आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो यहां हम बैली फैट कम करने के उपाय बता रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।
30 साल की उम्र कोई ज्यादा उम्र नहीं है। मगर आजकल देखा जाता है कि 30-35 साल की कम उम्र में ही पुरुषों और महिलाओं की सेहत खराब होने लगती है। अब 30 के बाद ही पुरुषों और महिलाओं की मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर होने लगी हैं। एक्सरसाइज का आभाव और अपनी डाइट पर कंट्रोल न करने की वजह से 30 और 35 साल की युवावस्था में तोंद धीरे-धीरे बाहर निकलकर लटकने लगती है। ये स्थिति अक्सर पुरुषों और महिलाओं में शादी या 30 साल की उम्र के बाद देखने को मिलती है।
दरअसल, शादी के बाद कई लोग आलसी हो जाते हैं। उनकी दिनचर्या खराब होने लगती है। सुबह जागने, रात को सोने और खाना खाने का समय वे निर्धारित नहीं कर पाते हैं। जिसके चलते पेट और कमर के आसपास सख्त चर्बी जमा होने लगती है। 40, 50 और 60 साल की उम्र आते-आते मोटापे की समस्या और बढ़ जाती है। और ये मोटापा आगे चलकर डायबिटीज, हृदय रोग, किडनी रोग, लिवर की समस्या और महिलाओं में पीसीओडी आदि का कारण बनने लगता है। पाचन संबंधी समस्या से आप हर दिन परेशान रहते हैं, और पेट की ये सख्त चर्बी आपको दैनिक कामकाम में बाधा उत्पन्न करने लगती है।
तो अगर आप भी अपनी सख्त और लटकती तोंद से छुटकारा चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ आसान एक्सरसाइज और डाइट के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें नियमित रूप से फॉलो करने पर आपको मोटापा और पेट की चर्बी से छुटकारा मिल सकता है।
30-35 की उम्र में ही अगर आपकी तोंद निकल आई है तो यहां हम आपको कुछ सिंपल एक्सरसाइज और योगासन के बारे में बता रहे हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको 5 क्रंचेज एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं:
क्रंचेज बिना किसी इक्विपमेंट के की जाने वाली एक सिंपल एक्सरसाइज है। जिसमें कई वैरिएशन होते हैं। जैसे- बेसिक क्रंचेज, ट्विस्ट क्रंचेज, साइड क्रंचेज, रिवर्स क्रंचेज और वर्टिकल लेग क्रंचेज। बेसिक क्रंचेज में आप जमीन पर लेटकर (पैरों को मोड़कर) और अपने दोनों हाथों सिर के पीछे रखकर अपर बॉडी को ऊपर उठाते हैं। इसी तरह से ट्विस्ट क्रंचेज में अपर बॉडी को ट्विस्ट कराना होता है। साइड क्रंचेज में अपर बॉडी को क्रमश: दाएं पैर के घुटनों के पास टच कराने की कोशिश करना होता है। फिर यही बाएं पैर के घुटने के साथ करना होता है।
रिवर्स क्रंचेज में आपको अपने पैरों का 90 डिग्री का कोण बनाकर अपर बॉडी को ऊपर की ओर ले जाना है। वर्टिकल लेग क्रंचेज में आपके दोनों पैर आसमान की ओर रहेंगे और अपर बॉडी को ऊपर व नीचे करना है। ये एक्सरसाइज शुरुआत में करने में दिक्कत होगी मगर नियमित अभ्यास से आप इसे आसानी से कर पाएंगे। इसे करने से आपका बैली फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है।
एक्सरसाइज करने से पहले स्ट्रेचिंग और रनिंग जरूर करें। इसके अलावा आप साइक्लिंग भी कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने के लिए सुबह जल्दी उठें। उसके बाद 2 ग्लास गुनगुना पानी पीएं। फ्रेश होने के बाद वॉकिंग या रनिंग करने के बाद घर पर क्रंचेज एक्सरसाइज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: साइकिलिंग और रनिंग में कौन सी एक्सरसाइज आपके लिए है ज्यादा फायदेमंद, जानिए
अगर आप अपनी पेट की चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां दिए गए डाइट रूटीन को जरूर फॉलो करें:
पेट की चर्बी कम करने के लिए कोई एक निश्चित उपाय नहीं है कि आपने एक चीज खाई या एक्सरसाइज की और आपका पेट अंदर हो गया। इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अपने फिटनेस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको नियमित रूप से अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान रखना होगा। अपनी गलत आदतों को छोड़ना होगा तभी आप अपने मोटापा से छुटकारा पा सकते है। क्योंकि आपकी गलत आदतों और अस्वस्थ खानपान की वजह से ही आपके शरीर में फैट का इजाफा हुआ है।
Read More Articles On Weight Management In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।