वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी सही समय पर एक्सरसाइज करना है, जानें वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज करने का सही समय।
वजन कम करने के लिए सही डाइट फॉलो करने जितना ही जरूरी सही एक्सरसाइज करना है। कई बार लोग वजन कम करते समय भी अपनी सहूलियत (कंफर्ट) के हिसाब से एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप वजन कम करते समय सही ढंग से और सही समय पर एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो आपको इसका पूरा फायदा नहीं मिलता। कई लोग सुबह के समय जिम या एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग शाम के समय एक्सरसाइज करना या जिम जाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप वजन कम करने के लिए जिम या एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो आपको यह पता होना चाहिए कि किस समय पर एक्सरसाइज करना वजन घटाने के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है?
वजन कम करने के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना है, उतना ही जरूरी है कि आप सही समय पर एक्सरसाइज करें। सही समय पर एक्सरसाइज न करने से आपको इसका पूरा फायदा नहीं मिलता है। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि वजन कम करने के लिए शाम के समय एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद होता है। कहा जाता है कि शाम के समय वर्कआउट या एक्सरसाइज करने से आप ज्यादा फैट बर्न कर सकते हैं, और वजन कम करने में फायदा मिलता है। एनबीटी में छपी एक रिपोर्ट में भी यह बात कही गयी है, कि सुबह की अपेक्षा शाम के समय एक्सरसाइज करना वजन कम करने में ज्यादा फायदेमंद होती है।
इसे भी पढ़ें: माेटापा कम करने के लिए राेज 10 मिनट करें हाेम कार्डियाे एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन
इस रिसर्च में 100 लोगों को शामिल किया गया था। जिसमें इन सभी को 10 महीने तक सप्ताह में 5 बार वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने का टास्क दिया गया था। इन सभी की 10 महीने बाद जांच की गयी तो यह मिला कि शाम के समय वर्कआउट करने वाले लोगों का वजन सुबह के समय वर्कआउट करने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा कम हुआ। इसके अलावा NCBI पर प्रकाशित एक शोध में बताया गया है कि, बॉडी क्लॉक और फिजिकल एक्सरसाइज का आकलन करने पर यह पता चला कि सुबह की तुलना में शाम में वर्कआउट करने से वजन तेजी से कम होता है।
वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज या डाइट प्लान फॉलो करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। हालांकि ऐसा नहीं है कि सुबह के समय वर्कआउट या एक्सरसाइज करने से आपका वजन कम नहीं होगा। ज्यादा तेजी से वजन कम करने के लिए सुबह के बजाय शाम में वर्कआउट करना ज्यादा प्रभावी होता है। शाम के समय वर्कआउट करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। शाम के समय एक्सरसाइज करने से पहले वार्मअप जरूर करें। इसके अलावा वर्कआउट रूटीन में अलग-अलग तरह के व्यायाम शामिल करें। शुरुआत में एक्सरसाइज या वर्कआउट करते समय एक्सपर्ट की सहायता लें। वजन कम करने के लिए कार्डियो, वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज, बॉडीवेट, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आदि को अपने रूटीन में शामिल करें। जिम या वर्कआउट करने के बाद 4 से 5 घंटे आराम जरूर करें। वर्कआउट या एक्सरसाइज रूटीन फॉलो करने के अलावा वजन कम करते समय सही डाइट जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।