अजवाइन का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Ajwain Water Benefits: अजवाइन का पानी पीने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। जानें इसके फायदे -

Written by: Priya Mishra Updated at: 2023-03-22 22:09

Ajwain Water Benefits In Hindi: अजवाइन आपको लगभग हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाएगी। आमतौर पर इसका इस्तेमाल सब्जी में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। अजवाइन का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। बता दें कि अजवाइन में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटैशियम आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी हो सकते हैं। सिर्फ अजवाइन ही नहीं, अजवाइन का पानी भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन का पानी पीने से पाचन भी दुरुस्त रहता है। नियमित रूप से अजवाइन का पानी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से विस्तार से जानते हैं अजवाइन का पानी पीने के फायदों (Ajwain Ka Pani Peene Ke Fayde) के बारे में -

अजवाइन का पानी पीने के फायदे - Ajwain Water Benefits In Hindi 

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे 

गलत खानपान के कारण अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में पाचन को बेहतर बनाने के लिए अजवाइन का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत करने में मदद करता है। अजवाइन का पानी पीने से गैस्ट्रिक एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं में लाभ हो सकता है। 

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे

डायबिटीज की समस्या में अजवाइन के पानी का सेवन काफी लाभकारी हो सकता है। अजवाइन में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। अगर डायबिटीज के रोगी खाना खाने के बाद अजवाइन के पानी का सेवन करें, तो इससे ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिल सकती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको डॉक्टर की सलाह से अजवाइन का पानी जरूर पीना चाहिए।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए

अजवाइन का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, अजवाइन में मौजूद तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से अजवाइन का पानी पीने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट नींबू पानी में गुड़ डालकर पिएं, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद

अस्थमा रोगियों के लिए अजवाइन का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है। रोजाना अजवाइन के पानी का सेवन करने से अस्थमा और सांस संबंधी परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह खांसी से आराम पहुंचाने के साथ-साथ छाती में जमा कफ को बाहर निकालने में भी मदद कर सकता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन करें। अजवाइन के पानी में फाइबर मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे आपको भूख कम लगती है और वजन कम करने में आसानी होती है। नियमित रूप से अजवाइन का पानी पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: रातभर भीगे हुए अदरक का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, रहेंगे स्वस्थ

अजवाइन का पानी बनाने की विधि - How To Make Ajwain Water In Hindi

अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी को गर्म होने के लिए गैस पर रख दें। फिर इसमें आधा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। इसे छानकर ठंडा कर लें और फिर इसका सेवन करें।

नियमित रूप से अजवाइन का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या या एलर्जी है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News