Ayurvedic Ways To Reduce Fever: बुखार होने पर कुछ आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो करने से आपको जल्द ठीक होने में मदद मिल सकती है, जानें ऐसे 5 उपाय।
Ayurvedic Ways To Reduce Fever: शरीर का तापमान बढ़ना और बुखार की समस्या लोगों में बहुत आम है।आयुर्वेद के अनुसार, बुखार एक लक्षण नहीं बल्कि एक सिंड्रोम है, जिसे किसी को भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह अन्य गंभीर रोगों का भी कारण बन सकता है। यह किसी बीमारी के होने से पहले का एक संकेत हो सकता है। आयुर्वेद का मानना है, कि अगर बुखार की शुरुआत में इस पर गौर करके इसे ठीक कर लिया जाए, तो इससे कई गंभीर समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। हालांकि, बुखार के कारण एक व्यक्ति से दसरे में भिन्न हो सकते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि अगर आप डॉक्टर द्वारा दिए उपचार के साथ, कुछ आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो करें, तो इससे जल्द बुखार से रिकवरी में मदद मिल सकती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बुखार से जल्द राहत पाने के लिए कुछ सरल टिप्स शेयर किये हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
आयुर्वेद में उपवास एक प्रकार का लंघन (langhana) माना जाता है, यह अग्नि को बढ़ाने में सहायक होता है, लेकिन पाचन तंत्र में MMA को पचाने में भी मदद करता है।
कोशिश करें कि पूरा दिन घूंट-घूंट कर गर्म पानी पीते रहें। इसे नाड़ियों को साफ करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। गर्म पानी पीने से भी शरीर से पसीना निकलता है और तापमान कंट्रोल होता है।
यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और इम्यून सिस्टम को स्टिमुलेट करने के लिए सबसे बेहतरीन तरीकों में से एक है।
बुखार के दौरान लाल चावल की खिचड़ी का सेवन करें। साथ ही इसके साथ में उलबी हुई सब्जियों का सूप आदि का सेवन करें। सादे चावल की खिचड़ी या दलिया जैसे हल्के खाद्य पदार्थ खाएं। इससे शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलेगी।
दिन में न सोएं, क्योंकि यह पाचन तंत्र को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इसके अलावा बुखार होने पर नहाने से भी बचें।
अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बुखार से पीड़ित है और इन टिप्स की मदद से भी उसे राहत नहीं मिल रही है, तो ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जिससे कि इसके सटीक कारणों का पता लगाया जा सके और आपको सही उपचार मिल सके।
All Image Source: Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।