रात में दिल की धड़कनें तेज या कम होने पर घबराहट महसूस हो सकती है। आगे विस्तार से जानते हैं इस समस्या के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में।
कुछ लोगों को दिल की धड़कने कभी तेज तो कभी धीमी महसूस होती हैं। दिल की धड़कने अनियमित होना एक गंभीर समस्या है। रात के समय भी कुछ लोगों को ये समस्या महसूस होती है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। खानपान व जीवनशैली की खराब आदतों की वजह से भी लोगों को हृदय संबंधी समस्या होती हैं। रात को जब दिल की धड़कने अनियमित होती है तो इससे व्यक्ति को घबराहट, पसीना और बैचेनी होने लगती है। साथ ही इस परेशानी के कारण रात के समय में नींद भी नहीं आती है। इस लेख में हम दिल की धड़कनें अनियमित होने के लक्षण, कारण और इलाज के विषय में जानेंगे। दिल की धड़कनों के अनियमित होने के विषय में हमने एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉ. शुभम गायकवाड़ से बात कि तो उन्होंने इस विषय को विस्तार से बताया।
रात के समय दिल की धड़कनों में परिवर्तन होने पर आपको कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं। इनमें से कुछ लक्षणों को आगे बताया गया है।
इसे भी पढ़े : बच्चों को भी हो सकती हैं हार्ट से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं, जानें इनके बारे में
हृदय की ये समस्या किसी व्यक्ति के दिल की धड़कनों की दर या लय में आने वाली परेशानी को उजागर करती है। हृदय की इलैक्टिकल इंप्लस जब ज्यादा तेज या कम होती हैं तो धड़कने तेज या धीमी हो जाती है। इस समस्या के निम्न कारण हो सकते हैं।
इसे भी पढ़े : सोते समय दिल की धड़कन क्यों बढ़ जाती है? जानें कारण और उपाय
रात के समय में दिल की धड़कनों के अनियमित होना इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी स्थिति क्या है। कुछ लोगों के दिल की धड़कनें तेज (टैचीकार्डिया) होती हैं, जबकि कुछ को हृदय गति धीमी (ब्रैडीकार्डिया) होती है। जबकि कई लोगों को इलाज की आवश्यकता नहीं होती हैं।
यदि दिल की धड़कनों के अनियमित होने से आपको हृदय संबंधी अन्य रोगों का जोखिम अधिक हो तो ऐसे में मरीज का इलाज दवाओं, थैरेपी और सर्जरी के माध्यम से किया जाता है।
दिल की किसी भी तरह की समस्या में आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कई बार देर होने से मरीज की स्थिति खराब हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।