प्रेग्‍नेंसी के बाद वजन घटाना है तो करें ये 1 छोटा सा काम

वजन कम करने के लिए गर्भवती महिलाओं को व्यायाम की जरूरत होती है हालांकि, एक्‍सरसाइज़ के साथ ही वजन घटाने के नुस्‍खे अपनाकर वह गर्भावस्था के कुछ दिनों बाद ही पहली जैसी दिख सकती हैं। इसके अलावा गर्भावस्था के बाद आहार का भी खास ख्याल रखन...

Written by: Atul Modi Updated at: 2018-01-11 17:55

हर महिला चाहती है कि वह गर्भावस्था के दौरान और गर्भावस्था के बाद फिट रहे, लेकिन इसके लिए मेहनत करना भी ज़रूरी है। दरअसल, गर्भावस्था के बाद महिलाओं को सबसे अधिक जो परेशानी होती है, वह है वजन कम करने की। वजन कम करने के लिए गर्भवती महिलाओं को व्यायाम की जरूरत होती है हालांकि, एक्‍सरसाइज़ के साथ ही वजन घटाने के नुस्‍खे अपनाकर वह गर्भावस्था के कुछ दिनों बाद ही पहली जैसी दिख सकती हैं। इसके अलावा गर्भावस्था के बाद आहार का भी खास ख्याल रखना होता है। आइए जानें गर्भावस्था के बाद वजन घटाने के घरेलू नुस्खों के बारे में।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के 6 छोटे-छोटे और आसान टिप्‍स, मोटापा होगा छूमंतर


वजन घटाने के टिप्‍स

  • गर्भावस्था के दौरान व्‍यायाम करना जितना जरूरी है उतना ही गर्भावस्‍था के बाद भी आपको व्यायाम करने चाहिए। उसके लिए आप कुछ हल्के-फुल्कें व्यायाम कर सकती हैं।
  • गर्भावस्था के बाद चुस्ती -फुर्ती पाने के लिए जरूरी है कि आप सही पोषण लें। गर्भावस्था के बाद महिलाओं को अधिक पोषण की जरूरत होती है।
  • महिलाओं को अपनी आहार योजना बनानी चाहिए जिसमें उन्हें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, कैलोरी इत्यादि को सही रूप में शामिल करना चाहिए।
  • गर्भावस्था के बाद भी जंक फूड से तौबा करनी चाहिए और तैलीय खाने को खाने से बचना चाहिए।
  • गर्भावस्था के बाद वजन कम करने के लिए जरूरी नहीं कि आप खाना-पीना छोड़ दें बल्कि आपको संतुलित मात्रा में पौष्टिक आहार लेना चाहिए।
  • यदि आप चाहती हैं कि बहुत अधिक मेहनत किए बगैर आप अपना वजन कम कर लें तो आपको तरल पदार्थ जैसे जूस, फलों का रस, सूप, पानी इत्यादि अधिक से अधिक मात्रा में लेना चाहिए।
  • वजन कम करने के लिए दवाएं लेने के बजाएं आपको एंटीऑक्सीडेंट भरपूर चीजें लें। ऐसे में आप ग्रीन टी, लेमन टी ले सकती हैं।
  • आप शरीर में पानी की पूर्ति करने के लिए तरबूज, गाजर, सेब इत्यादि पौष्टिक फल और सब्जियां खाएं। इतना ही नहीं आपको अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
  • यदि आप गर्भावस्था के बाद वजन कम करने की सोच रही हैं, तो आपको चाहिए कि आप फुलक्रीम दूध के बजाय टोंड दूध को प्राथमिकता दें। इतना ही नहीं आप टोंड दूध से बनी दही, पनीर इत्यादि का सेवन करें।
  • गर्भावस्था के बाद फिट रहने के लिए आपको चाहिए कि आप सुबह का नाश्ता हैवी करें लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप दोपहर का खाना ही ना खाएं। बल्कि आपको दोपहर का खाना भी खाना चाहिए लेकिन सुबह के नाश्ते से कम।
  • शाम को कुछ भी स्नैक्स खाने के बजाय आप पौष्टिक स्नै्क्स जैसे अंकुरित मोंठ, चने इत्यादि ले सकती हैं और रात का खाना कम मात्रा में लें।
  • आपको चाहिए कि रात को सोने से दो घंटे पहले खाना खाएं और खाने के बाद टहलने जरूर जाएं। इससे आपको अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में आसानी होगी।
  • आपको सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करनी चाहिए या फिर सुबह की सैर करना भी बहुत जरूरी है।
  • आप ये भी ध्यान रखें कि बहुत हैवी व्यायाम करने से पहले डॉक्टर से सलाह-मशविरा लेना ना भूलें।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Weight Loss Tips In Hindi

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News