पत्तियों से ज्‍यादा फायदेमंद होते हैं तुलसी के बीज, इस तरह हमारी सेहत के लिए होते हैं फायदेमंद

आमतौर पर तुलसी के बीज पाचन, वजन घटाने, खांसी और ठंड का इलाज, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के अलावा और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। आज हम आपको तुलसी

Written by: Vishal Singh Updated at: 2020-03-31 19:41

अक्सर आपने कई स्वास्थ्य संबंधित रोगों में तुलसी को एक उपाय के तौर पर सुना होगा। ये सही है कि तुलसी हमे कई बीमारियों के खतरे से दूर करने का काम करती है साथ ही हमे स्वस्थ भी रखती है। तुलसी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर से सूजन को कम करते हैं और शरीर में मौजूद संक्रमण को खत्म करने का काम करते हैं। तुलसी के अलावा आप जानते हैं तुलसी के बीज भी बहुत फायदेमंद है। तुलसी के बीज को आयुर्वेदिक और चीनी उपचार में भी इस्‍तेमाल किया जाता है। तुलसी के बीज का इस्तेमाल कई साल से घरेलू उपचार के रूप में भी किया जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और लौह की उच्च मात्रा होती है। आपको बता दें कि आमतौर पर तुलसी के बीज पाचन, वजन घटाने, खांसी और ठंड का इलाज, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के अलावा और कई स्वास्थ्य फायदे देता हैं। 

पेट की समस्या में फायदेमंद है तुलसी के बीज

कई लोग अक्सर पेट संबंधित समस्याओं से परेशान रहते हैं। तुलसी के बीज पाचन तंत्र को सुधारता है। इसे पानी में डालने पर फूल जाता है और ऊपर एक जिलेटिन की परत बना लेता है। इसे पानी में डालकर पीने से पेट सही रहता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की अच्‍छी तरह से सफाई करता है। यह कब्‍ज, एसिडिटी और अपच की समस्‍या को दूर करता है।

वजन होता है कम

तुलसी के बीज में कैलोरी कम मात्रा में होती है और यह भूख को कम करता है। इस प्रकार यह वजन घटाने में मदद कर सकता है। तुलसी के बीज में उच्च फाइबर सामग्री आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती। वजन कम करने के लिए आप इन्हें आहार में शामिल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: जानें किस कारण से होता है आपके तलवों में दर्द और क्या हैं इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय

तनावमुक्त रहने में मिलती है मदद

अक्सर कई लोग तनाव के कारण काफी परेशान रहेत हैं और तनामुक्त रहने के लिए कई तरह की चीजों को अपनाते हैं। आप तुलसी के बीज से खुद को तनावमुक्त रख सकते हैं। तुलसी के बीच दिमाग पर काफी अच्‍छा प्रभाव डालते हैं। यह तनाव और चिंता जैसी समस्‍या में छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। तुलसी के बीज के सेवन से मानसिक समस्‍याओं से भी छुटकारा मिलता है।

सूजन को करता है कम

तुलसी के बीज में एंटी इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। यह शरीर में सूजन पथों पर उनके अवरोधक प्रभाव के कारण दस्त से निपटने में भी मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज, मोटापा और हार्ट की बीमारियों से बचाव में मदद कर सकती है अर्जुन की छाल, जानें आयुर्वेदिक लाभ

इम्यूनिटी सिस्टम भी होती है मजबूत

तुलसी के बीज में मौजूद फ्लैवोनोइड्स और फेनोलिक शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सुधारता है। तुलसी के बीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से समृद्ध होते हैं जो शरीर में मुक्त कणों के कारण होने वाली क्षति से सुरक्षा प्रदान करते हैं। फ्री रेडिकल्‍स यानी मुक्‍त कणों के डैमेज की वजह से उम्र से पहले बुढ़ापे आने लगता है। इसके साथ ही अगर आपको सर्दी-जुकाम है तो आप तुलसी के बीज का काढ़ा बना सकते हैं। आप चाय में भी तुलसी के बीजों को डालकर उनका सेवन कर सकते हैं। 

 

Read More Article On Mind and Body In Hindi

 

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News