अगर आप दुबले-पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो इन वेट गेन ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से आपका वजन तेजी से बढ़ेगा।
जहां एक तरफ बढ़ा हुआ वजन, मोटापा लोगों को परेशान करता है। लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई हैं। वहीं कई लोग अपने दुबले-पतले शरीर और कम वजन से परेशान हैं। कम वजन का असर उनके कॉन्फिडेंस लेवल पर भी पड़ता है। वजन बढ़ाने के लिए लोग कई तरह से फूड और सप्लीमेंट्स लेते हैं। साथ ही वे बाहर का खाना, जंक फूड और तना-भुना भोजन खाना भी शुरू कर देते हैं। इससे आप मोटे जरूर हो सकते हैं, लेकिन यह मोटापा आपके लिए बाद में मुसीबत का कारण भी बन सकता है। अगर आप हेल्दी तरीके से अपनी वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ वेन गेन ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, इससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा। इसके लिए आपको इन ड्रिंक्स को नियमित रूप से लेना होगा। ये वजन बढ़ाने के लिए बेहद कारगर ड्रिंक हैं। आकाश हेल्थकेयर, द्वारका की न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. अनुजा गौर बता रही हैं कुछ वेट गेन ड्रिंक्स के बारे में, जिनसे आप अपना वजन बढ़ाने का गोल आसानी से अचीव कर सकते हैं।
केले का सेवन वजन बढ़ाने के सबसे प्रभावी होता है। वजन बढ़ाने के लिए केला एक सबसे आसान उपायों में से एक माना जाता है। रोज केले का सेवन करने से आप आसानी से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। साधा केला खाने से बेहतर है कि आप बनाना शेक पीएं, क्योंकि इसमें दूध मिलने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। दिन में दो बार रोजाना बनाना शेक पीने से आप कुछ ही दिनों से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। अपने वेट गेन डाइट में इसे जरूर शामिल करें।
अधिकतर लोग गर्मियों में मैंगो शेक पीना पसंद करते हैं। यह बहुत स्वादिष्ट होता है। गर्मियों में यह बच्चों से लेकर बढ़ों तक सब का पसंदीदा ड्रिंक होता है। आम में कार्बोहाइड्रेट, शुगर और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। वजन बढ़ाने के लिए इन तीनों चीजों की जरूरत होता है। ये तीनों चीजें बॉडी मास को बढ़ाने में मददगार होते हैं। अगर आप इसे लगातार एक महीने तक पीते हैं, तो आपको काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें - मैंगो शेक और बनाना शेक में से कौन है ज्यादा फायदेमंद, जानिए इन्हें बनाने के हेल्दी तरीके
बादाम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 पाया जाता है। इसलिए आप चाहें तो वेन गेन करने के लिए नियमित रूप से बादाम शेक पी सकते हैं। बादाम शेक से आपका वेट गेन होता है और दिनभर एनर्जेटिक भी महसूस करते हैं। शरीर से दुबले-पतले लोगों को इस शेक को जरूर पीना चाहिए। बादाम शेक में दूध भी होता है, जिससे आपकी कैल्शियम की कमी भी पूरी होती है। ये शेक आपका तेजी से वजन बढ़ाता है, इससे आप स्वस्थ भी रहते हैं। इसलिए अगर आप शारीरिक रूप से कमजोर हैं, तो इस शेक का सेवन जरूर करें। इससे आपको प्रोटीन मिलेगा आपकी मस्लस भी स्ट्रांग होंगी।
वेट गेन करने के लिए स्ट्रॉबेरी और एवोकाडो स्मूदी पीना काफी फायदेमंद होता है। एवोकाडो वजन बढ़ाने के लिए बहुत ही असरदार माना जाता है। स्ट्रॉबेरी और एवोकाडो शेक पीने से वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। इसके नियमित सेवन से आपको कुछ ही दिनों में अपने वजन में फर्क नजर आने लगेगा। आप इसका सेवन किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन सुबह-सुबह इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। आप चाहें तो इस शेक में केले को भी शामिल कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी, एवोकाडो और केला वजन बढ़ाने में काफी कारगर माने जाते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए बाजरे का राब बेहद असरदार है। बाजरे में कई ऐसे स्वास्थ्य लाभ भी पाए जाते हैं, जिससे हम हमेशा स्वस्थ रहते हैं। बाजरे के राब का नियमित रूप से सेवन करने से बहुत तेजी से वजन बढ़ता है। बाजरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आपका शरीर गर्म रहता है, तो इसका सेवन कम करें। बाजरे के राब में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो वजन बढ़ाने में मददगार होते हैं।
न्यूट्रीशनिस्ट द्वारा बताए गए इन वेट गेन ड्रिंक्स से आप भी अपना वजन बढ़ा सकते हैं। ये सभी ड्रिंक्स वजन बढ़ाने के लिए बहुत लाभकारी हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।