वजन घटाने के लिए लोग अक्सर हाई इंपेक्ट एक्सरसाइज किया करते हैं लेकिन शायद वह ये नहीं जानते कि आप लो इंपेक्ट एक्सरसाइज के साथ भी वजन घटा सकते हैं।
ऐसी आम धारणा है कि अगर आपको ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करनी है तो आपको हाई इंपेक्ट एक्सरसाइज (high-impact exercises) करनी होगी। हाई इंपेक्ट एक्सरसाइज हड्डियों के घनत्व में सुधार करने में मदद करते हैं, आपकी स्टेबिलिटी को बढ़ाते हैं और आपके ह्रदय व फेफड़ों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसलिए वजन कम करने की कोशिश में जुटे ज्यादातर लोग हाई-इंटेंसिटी और हाई-स्पीड एक्सरसाइज जैसे HIIT, पुश-अप्स और शरीर से फैट बर्न करने के लिए इस एक्सरसाइज का चुनाव करते हैं। इसलिए हमेशा लो इंपेक्ट एक्सरसाइज को नजरअंदाज किया जाता रहा है। सच यह है कि आपको अधिक कैलोरी बर्न करने के लिए हमेशा तनाव सहने की जरूरत नहीं है। आप लो इंपेक्ट एक्सरसाइज के साथ भी बड़ी आसानी से कैलोरी बर्न कर सकते हैं और वजन घटा सकते हैं। हम आपको ऐसी है 4 लो इंपेक्ट एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप सिर्फ एक घंटे में 400 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।
योग सिर्फ तनाव दूर करने और फ्लेक्सीबिलिटी हासिल करने के लिए ही नहीं है। योग आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है और कैलोरी भी बर्न करता है। योग करने के कई आसन हैं, जिन्हें आप अपने बॉडी के अनुरूप अपना सकते हैं। योग करने से आप एक घंटे में करीब 400 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः घुटनों के दर्द को तेजी से दूर करने में मदद करती हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज, जानें करने का सही तरीका
एक्वा जुम्बा एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो आपको वजन घटाने में मदद कर सकती है और आपकी बॉडी को टोन कर सकती है। जुम्बा में डांस करना सुरक्षित है। लो इंपेक्ट एक्सरसाइज होने के नाते यह फ्लोर पर डांस के मुकाबले आपके घुटने और जोड़ों को आराम भी पहुंचाती है। इसके अलावा एक्वा जुम्बा एक अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज है। आप इस एक्सरसाइज के सहारे मात्र 45 मिनट में 350 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।
रोइंग मशीन जिम में एक ऐसी मशीन होती है, जिस पर लोगों की ज्यादा नजर नहीं जाती लेकिन यह आपकी बॉडी को टोन करने और वजन घटाने में बहुत प्रभावी साबित हो सकती है। अगर आप डेस्क पर बैठकर काम करते हैं तो रोइंह आपके लिए सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज साबित हो सकती है। यह आपके पोस्चर को ठीक करने में मदद करती है और आपकी पीठ को आराम पहुंचाती है। आप मात्र 45 मिनट इस एक्सरसाइज को कर 333 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः बाहर कितनी भी खराब क्यों न हो हवा बस घर में कर लें ये 4 एक्सरसाइज, शरीर हो जाएगा तंदरुस्त
अगर आपको तैराकी पसंद है तो यह आपके लिए फैट बर्न करने और सही आकार प्राप्त करने का एक अच्छा विकल्प है। तैराकी से आपका ह्रदय तंत्र बेहतर होता है और आपकी मांसपेशियों का निर्माण होता है। आप धीरे-धीरे इसकी शुरुआत कर सकते हैं और बाद में अपना समय बढ़ा सकते हैं। 45 मिनट की तैराकी से आप 330 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।
Read More Articles On Exercise & Fitness In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।