इन 5 योगासनों को करने से दुबलापन होगा दूर, जानिए

By Lakshita Negi
13 Jun 2025, 11:30 IST

योग करने से सिर्फ मन ही शांत नहीं होता है, बल्कि इससे शरीर फिजिकली भी फिट और बैलेंस में रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के दुबलेपन को कम करने के लिए भी योगा असरदार होता है? आइए जानें योगासन जिनसे दुबलापन कम हो सकता है।

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार करने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। इससे मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ती है और शरीर में एनर्जी बूस्ट होती है। यह वेट बढ़ाने के लिए असरदार हो सकता है।

भुजंगासन

भुजंगासन करने से पीठ और पेट की मसल्स स्ट्रांग होती हैं। इससे डाइजेशन सही होता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है, जो वेट बढ़ाने में मदद करता है।

वज्रासन

खाना खाने के बाद वज्रासन करने से खाना जल्दी और सही से डाइजेस्ट होता है। इससे शरीर को पोषण मिलता है और धीरे-धीरे कमजोरी कम होती है।

पवनमुक्तासन

पवनमुक्तासन करने से पेट की गैस और कब्ज दूर होती है। इसे करने से पेट साफ रहता है और शरीर में सूजन नहीं होती। इस आसन से पोषण का अब्जॉर्प्शन सही होता है।

त्रिकोणासन

त्रिकोणासन करने से शरीर की मसल्स स्ट्रेच होती है और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे थकान कम होती है और शरीर में ताकत बढ़ती है।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन

इस आसन को करने से लिवर, डाइजेशन और स्पाइन को बहुत फायदा मिलता है। इससे शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है और वेट बैलेंस में बढ़ता है।

योग के साथ डाइट जरूरी

योग करने से असर तभी होगा जब इसके साथ आप लाइफस्टाइल और डाइट का सही ध्यान दें। प्रोटीन, घी, मेवा और फ्रेश फ्रूट्स खाने से ताकत और वेट बढ़ाने में मदद मिलती है।

रोजाना आधे घंटे के लिए इन योगासनों को करने से दुबलापन कम करने में मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com