दंडासन एक सरल लेकिन प्रभावशाली योग मुद्रा है जो स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए बेहतरीन माना जाता है। आइए सुप्रसिद्ध योग गुरु ग्रैंड मास्टर अक्षर से जानते हैं रोज दंडासन करने के फायदे क्या हैं।
पाचन शक्ति सुधारे
दंडासन पाचन तंत्र को सक्रिय करता है। यह कब्ज, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
साइटिका दर्द में आराम
दंडासन साइटिका दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। यह जांघ, एड़ियों और कूल्हों की मांसपेशियों को स्ट्रेच करके दर्द कम करता है।
पीठ की मांसपेशियां मजबूत करें
लंबे समय तक बैठने से पीठ में दर्द हो सकता है। दंडासन करने से पीठ की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और दर्द में राहत मिलती है।
रीढ़ की हड्डी को बनाए लचीला
इस योग को करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है। नियमित अभ्यास से रीढ़ मजबूत होती है और बैठने-उठने में परेशानी नहीं होती।
मस्तिष्क को रखे शांत
दंडासन योग स्ट्रेस हार्मोन को कम करने में मदद करता है, जिससे मस्तिष्क शांत होता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है।
कंधों में लाए मजबूती
इस योग के दौरान कंधों में खिंचाव आता है, जो डेस्क वर्क से होने वाले दर्द को कम करता है और कंधों की मजबूती बढ़ाता है।
कैसे करें दंडासन?
फर्श पर बैठें, पैरों को सीधा फैलाएं। रीढ़ सीधी रखें, हाथ फर्श पर हों। उंगलियों को खींचें और 20 सेकंड से 1 मिनट तक इस मुद्रा में रहें।
दंडासन योग को नियमित रूप से करें ताकि लंबे समय तक इसके लाभ मिलते रहें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com