मेडिटेशन मानसिक समस्याओं को कम करने का एक प्रभावी तरीका है। अगर इसे नियमित रूप से अपनाया जाए, तो यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है।
तनाव से राहत
तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन बेहद फायदेमंद होता है, जिससे मस्तिष्क को शांति मिलती है। इससे जीवन के तनावपूर्ण हालातों से निपटना आसान होता है।
मेंटल हेल्थ में सुधार
चिंता की समस्या से राहत पाने के लिए मेडिटेशन करना फायदेमंद होता है। यह मानसिक स्थिति को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, मेंटल हेल्थ में सुधार होता है।
एकाग्रता बढ़ना
रोजाना मेडिटेशन करने से एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है। यह काम में ध्यान केंद्रित करने और मानसिक शांति को बनाए रखने में फायदेमंद है।
पॉजिटिव थिंक
नकारात्मक विचारों को कंट्रोल करने के लिए मेडिटेशन करना जरूरी है। इससे पॉजिटिविटी बढ़ती है। साथ ही, डिप्रेशन जैसी समस्याओं से निजात मिल सकता है।
एन्जाइटी से छुटकारा
एन्जाइटी, घबराहट और बेचैनी को दूर करने के लिए मेडिटेशन का अभ्यास करना फायदेमंद होता है, जो मानसिक शांति और स्थिरता देने में मदद करता है।
मेंटल एक्सरसाइज
मेडिटेशन एक मेंटल एक्सरसाइज है। इसमें रिलैक्सेशन, फोकस करना और जागरूकता का अभ्यास किया जाता है। इससे मस्तिष्क शांति मिलती है।
कैसे करें?
मेडिटेशन की शुरुआत 10 मिनट से की जा सकती है और जैसे-जैसे दिन बढ़ते जाएं, इसकी अवधि को बढ़ाया जा सकता है। इसे रोजाना करने से दिनचर्या में डिसिप्लिन बना रहता है।
कब करें?
सुबह और शाम के समय 20 मिनट का मेडिटेशन कर सकते हैं। इससे दिमाग से जुड़ी कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसे शांत माहौल में करना चाहिए।
मेडिटेशन के लिए शांत और हवादार स्थान का चुनाव करना जरूरी है, ताकि शोर-शराबे से बचते हुए गहरे ध्यान में डुबोया जा सके। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com