पाचन सुधारने के लिए करें ये 4 योगासन

By Deepak Kumar
18 Jun 2025, 17:30 IST

अगर आपको अक्सर गैस, अपच, पेट फूलना या भारीपन महसूस होता है, तो यह कमजोर पाचन का संकेत हो सकता है। ऐसे में कुछ आसान योगासन आपकी पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। ये योगासन न सिर्फ आंतों को सक्रिय करते हैं बल्कि शरीर से विषैले तत्वों को भी बाहर निकालते हैं। आइए जानते हैं पाचन सुधारने के लिए 4 असरदार योगासन।

पश्चिमोत्तानासन (Paschimottanasana)

इस आसन से पेट की चर्बी कम होती है, कब्ज और अपच में राहत मिलती है। आंतों की मसाज होती है जिससे ब्लोटिंग कम होती है और पाचन शक्ति सुधरती है।

नौकासन (Naukasana)

इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, आंतों को ऊर्जा मिलती है और पाचन क्रिया सक्रिय होती है। यह पाचक रसों के स्राव को बेहतर बनाकर गैस व अपच से राहत देता है।

उष्ट्रासन (Ustrasana)

यह आसन पेट, आंतों और लिवर में खिंचाव लाता है। इससे कब्ज और अपच दूर होते हैं। पेट हल्का महसूस होता है और पाचन प्रक्रिया तेज होती है।

त्रिकोणासन (Trikonasana)

यह योगासन भूख बढ़ाने और पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में मदद करता है। लिवर और किडनी की कार्यक्षमता बढ़ती है और शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है।

योग से पाचन मजबूत कैसे होता है?

योग से न केवल शरीर लचीला होता है, बल्कि यह आंतों और पेट के अंगों की मालिश करता है। इससे पाचक रसों का स्राव बढ़ता है और गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

कमजोर पाचन के कारण

तेज मसालेदार भोजन, फास्ट फूड, ओवरईटिंग और खराब जीवनशैली पाचन को कमजोर बना देती है। इससे शरीर सही पोषण नहीं ले पाता और पेट की समस्याएं बार-बार परेशान करती हैं।

ध्यान रखें ये बातें भी

योग के साथ संतुलित और फाइबर युक्त आहार लेना जरूरी है। तले-भुने, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड से दूरी रखें। भरपूर पानी पिएं और तनाव से दूर रहें।

अगर आप इन योगासनों का अभ्यास नियमित रूप से करते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में पाचन शक्ति में सुधार दिखने लगेगा। ज्यादा परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com