पीरियड शुरू होने से ठीक पहले रोने का मन क्यों करता है?

By Aditya Bharat
02 Jul 2025, 20:00 IST

कई लड़कियां और महिलाएं पीरियड्स के समय ज्यादा भावुक हो जाती हैं। उन्हें बिना वजह रोने का मन करता है। यह एक आम बात है और इसके पीछे शरीर में होने वाले बदलाव जिम्मेदार होते हैं। आइए PubMed की एक रिपोर्ट से इसके बारे में जानते हैं।

क्या हार्मोन इसकी वजह हैं?

पीरियड से पहले शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन नाम के हार्मोन कम होने लगते हैं। इनकी कमी से मन कमजोर और उदास महसूस करता है।

भावनात्मक अस्थिरता क्यों होती है?

इस समय छोटी-छोटी बातें ज्यादा चुभने लगती हैं। कोई भावुक सीन या किसी की बात पर भी रोना आ सकता है। मन बहुत नर्म हो जाता है।

क्या ये पीरियड के पहले के लक्षण हैं?

हां, इसे पीएमएस यानी प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम कहते हैं। इसमें शरीर और मन दोनों पर असर होता है। थकान, मूड बदलना और रोने का मन होना आम है।

क्या दवाइयों से फर्क पड़ता है?

कुछ लोग सोचते हैं कि गर्भनिरोधक गोलियां लेने से ये भावनाएं नहीं आतीं, लेकिन रिसर्च में पाया गया कि इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

कैसे संभालें अपने मन को?

थोड़ी देर टहलें, खुलकर सांस लें, अच्छा गाना सुनें या किसी से बात करें। इससे मन हल्का हो सकता है।

क्या यह सभी को होता है?

हर लड़की या महिला को ऐसा महसूस नहीं होता, लेकिन बहुत सी महिलाएं इससे गुजरती हैं। यह शरीर का एक स्वाभाविक बदलाव है।

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

अगर आपको हर बार बहुत ज्यादा दुख, चिड़चिड़ापन या अकेलापन लगता है तो डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए।

पीरियड से पहले रोने का मन करना आम बात है। यह हार्मोन की वजह से होता है। थोड़ा ध्यान, प्यार और समझदारी से इस समय को आसानी से पार किया जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com