बच्चेदानी में कैंसर होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण

By Himadri Singh Hada
02 Feb 2025, 20:00 IST

बच्चेदानी में कैंसर के लक्षणों में असामान्य रक्तस्राव शामिल है। खासतौर से, पीरियड्स के बीच या मेनोपॉज के बाद। इसे नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है।

एक्सपर्ट की राय

दिल्ली के अशोक नगर स्थित साईं पॉलिक्लीनिक की सिनियर गायनोक्लोजिस्ट विभा बंसल से जानते हैं कि बच्चेदानी में कैंसर के क्या लक्षण होते हैं। साथ ही, इसके इलाज के बारे में भी जानेंगे?

पेट के निचले हिस्से में दर्द

पेट के निचले हिस्से में लगातार दर्द या दबाव महसूस होना भी बच्चेदानी में कैंसर का संकेत हो सकता है। यह लक्षण अन्य प्रजनन अंगों की समस्याओं से जुड़ा हो सकता है।

गर्भधारण में कठिनाई

गर्भधारण में कठिनाई या बार-बार गर्भपात होना बच्चेदानी की किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा कर सकता है, जिसमें कैंसर का खतरा भी शामिल है।

पेशाब के दौरान दर्द

पेशाब करने के दौरान दर्द या पेशाब की लगातार इच्छा भी बच्चेदानी से जुड़ी समस्याओं का लक्षण हो सकता है। इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता होती है।

बच्चेदानी में गांठ

बच्चेदानी में गांठ या सिस्ट महसूस होना कैंसर का प्रारंभिक संकेत हो सकता है। समय पर जाँच और अल्ट्रासाउंड कराना बेहद जरूरी है।

थकान महसूस होना

अचानक वजन घटना या थकान महसूस होना भी बच्चेदानी में कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। यह शरीर में हो रहे आंतरिक बदलावों का संकेत देता है।

वजाइना से असामान्य डिसचार्ज

योनि से असामान्य डिसचार्ज आना, जिसमें गंध या खून हो सकता है। यह बच्चेदानी से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसे अनदेखा न करें।

बच्चेदानी में कैंसर

बच्चेदानी में कैंसर की समस्या लाइफस्टाइल, हार्मोनल असंतुलन और जेनेटिक कारणों से हो सकती है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।

अगर आपको बच्चेदानी से जुड़ी कोई समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com