पीरियड्स में ओवर वर्कआउट करने के नुकसान

By Lakshita Negi
18 Jun 2025, 16:00 IST

पीरियड्स के दौरान आराम करना बहुत जरूरी होता है, लेकिन कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी एक्सरसाइज करती हैं। क्या आप जानते हैं कि पीरियड्स में ज्यादा एक्सरसाइज करने से नुकसान हो सकते हैं। आइए जानें।

कमजोरी और थकान बढ़ सकती है

ज्यादा वर्कआउट करने से शरीर की एनर्जी जल्दी खत्म हो जाती है। इससे थकान, सिर दर्द और कमजोरी बढ़ सकती है, जो पीरियड्स में और असहज करता है।

हार्मोनल डिसबैलेंस हो सकता है

ओवर वर्कआउट करने से शरीर में हार्मोनल डिसबैलेंस हो सकता है। इससे पीरियड्स इर्रेगुलर होने लगते हैं और लंबे टाइम में हार्मोन डिसबैलेंस हो सकते है।

पेट दर्द और ऐंठन की दिक्कत

ज्यादा एक्सरसाइज करने से पेट की मसल्स पर प्रेशर पड़ता है। जिससे क्रैम्प्स और ऐंठन ज्यादा हो सकती है और दर्द असहनीय हो जाता है।

इम्यून सिस्टम पर असर

पीरियड्स में शरीर पहले से ही कमजोर हो जाता है। ओवर वर्कआउट करने से इम्यूनिटी कम हो सकती है, जिससे सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

ब्लीडिंग ज्यादा या अनियमित होना

डॉ. शोभा गुप्ता ने बताया, फिजिकल एक्टिविटी से शरीर का ब्लड फ्लो बढ़ सकता है। इससे ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है और पीरियड्स की नियमितता भी बिगड़ सकती है।

मानसिक तनाव हो सकता है

शरीर में थकान के साथ मेंटल स्ट्रेस भी बढ़ सकता है। जिससे मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और बेचैनी ज्यादा हो सकती है, इससे दिनचर्या पर असर होता है।

आराम और बैलेंस जरूरी

वर्कआउट पूरी तरह न छोड़ें, लेकिन सीमित और हल्का करें। योग, स्ट्रेचिंग या वॉक जैसे नॉर्मल ऑप्शन पीरियड्स में सही माने जाते हैं।

हर महिला का शरीर अलग होता है अपने शरीर के हिसाब से एक्सरसाइज करें और ओवर वर्कआउट से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com