क्या योग और डाइट से कंट्रोल हो सकता है PCOS?

By Aditya Bharat
24 Jun 2025, 14:30 IST

PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, एक हार्मोनल समस्या है जो महिलाओं में पीरियड्स, वजन और फर्टिलिटी को प्रभावित करती है। आइए PubMed की रिपोर्ट से जानें क्या इसे योग और डाइट से काबू किया जा सकता है?

PCOS क्या होता है?

PCOS में ओवरीज में छोटे-छोटे सिस्ट बनते हैं। शरीर में एंड्रोजेन (मेल हार्मोन) का लेवल बढ़ जाता है, जिससे पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और चेहरे पर बाल या पिंपल्स बढ़ जाते हैं।

क्या सिर्फ दवाइयां ही इलाज हैं?

नहीं, दवाइयों के साथ अगर लाइफस्टाइल बदली जाए तो PCOS को नैचुरल तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें योग और सही खानपान की बहुत अहम भूमिका है।

योग कैसे मदद करता है?

योग शरीर के हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता है। इससे स्ट्रेस कम होता है, वजन कंट्रोल होता है और पीरियड्स नियमित हो सकते हैं। कुछ आसान आसनों का असर वैज्ञानिक रूप से भी साबित हुआ है।

PCOS में कौन से योगासन करें?

अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम, बालासन, सेतुबंधासन और भुजंगासन जैसे योग शरीर और मन दोनों को संतुलन में रखते हैं। इन्हें नियमित करना जरूरी है।

डाइट का क्या रोल है?

PCOS में इंसुलिन रेजिस्टेंस आम है। इसलिए ब्लड शुगर को बैलेंस रखना जरूरी होता है। सही डाइट से हार्मोन संतुलित होते हैं और वजन कंट्रोल होता है।

कैसी हो डाइट?

फाइबर से भरपूर खाना खाएं, जैसे फल, सब्जियां, ओट्स, दालें। चीनी और मैदा कम लें। हाई प्रोटीन और लो कार्ब डाइट से शरीर को फायदा होता है।

कितना समय लगता है असर दिखने में?

अगर आप योग और हेल्दी डाइट को 3-6 महीने तक नियमित करें, तो पीरियड्स सुधरने लगते हैं और शरीर में पॉजिटिव बदलाव दिखने लगते हैं। धैर्य जरूरी है।

योग और डाइट कोई जादू नहीं, लेकिन अगर सही तरीके से और नियमित रूप से किया जाए, तो PCOS को दवाओं के साथ या बिना भी कंट्रोल किया जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com