रंग में भूरा और स्वाद में मीठा खजूर कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं, महिलाओं के लिए खजूर बेहद गुणकारी होता है। इसलिए खजूर खाने से महिलाओं को लाभ मिलेगा।
खजूर के पोषक तत्व
फोलेट आयरन फाइबर विटामिन पोटेशियम
PMS में
खजूर का सेवन करने से पीएमएस के लक्षणों को कम किया जा सकता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खजूर को डाइट में शामिल करने से महिलाएं पीएमएस से राहत पा सकती है।
प्रेगनेंसी में
प्रेगनेंसी के दौरान खजूर का सेवन महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। खजूर में फॉलिक एसिड और आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो महिलाओं की कई समस्याएं दूर कर सकते हैं।
क्रेविंग्स शांत करें
हॉर्मोनल बदलाव होने के कारण महिलाओं को आए दिन क्रेविंग्स की दिक्कत झेलनी पड़ती है। वहीं, स्वाद में मीठा खजूर क्रेविंग्स शांत करने में भी आपकी मदद कर सकता है।
स्ट्रांग बोन्स
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए महिलाएं डाइट में खजूर शामिल कर सकती हैं। इसलिए कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खजूर आपकी हाड़ियों के लिए फायदेमंद है।
खून बढ़ाएं
हीमोग्लोबिन का लेवल कम होने पर खजूर का सेवन कर सकती हैं। खजूर में आयरन मौजूद होता है, जो बॉडी में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ा सकता है। इसलिए खून की कमी में खजूर खाएं।
महिलाओं के लिए खजूर खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com