वजन बढ़ाने के लिए रात में खाएं ये 5 चीजें

By Deepak Kumar
15 Jun 2025, 14:00 IST

बहुत लोग कमजोरी और कम वजन की परेशानी से जूझते हैं। अगर आप भी हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रात की डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजें जो रात में खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है।

डाइटीशियन की सलाह

चलिए आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटेरजा से जानते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

दूध से बढ़ेगा वजन

रात को सोने से पहले दूध जरूर पिएं। दूध के साथ शहद, अंजीर या खजूर मिलाकर सेवन करने से शरीर को जरूरी कैलोरी और प्रोटीन मिलता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।

किशमिश

10 ग्राम किशमिश को दूध में भिगोकर रात में उबालकर पिएं। इससे शरीर को अच्छा पोषण, एनर्जी और हेल्दी फैट मिलता है, जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। यह उपाय रोज करें।

बीन्स

बीन्स में प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है। रात को उबली हुई बीन्स खाने से पाचन सुधरता है और शरीर को भरपूर पोषण मिलता है, जिससे वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

दलिया खाएं

दलिया दूध या खिचड़ी के रूप में रात में खाएं। यह आसानी से पचता है, एनर्जी देता है और पाचन सुधारता है। रोजाना दलिया खाने से हेल्दी वेट गेन में मदद मिलती है।

टोफू

टोफू प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होता है। इसे रात की डाइट में शामिल करें। रोज टोफू खाने से शरीर मजबूत बनता है और वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है।

यह चीजें भी खा सकते हैं

आप चिकन, अंडा, मछली, दाल और अंकुरित अनाज को भी रात की डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये सभी चीजें वजन बढ़ाने और मसल्स बनाने में मददगार हैं।

अगर डाइट फॉलो करने के बाद भी वजन नहीं बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com