वजन घटाने के लिए सिर्फ कैलोरी घटाना ही नहीं, बल्कि पोषण से भरपूर आहर का सेवन भी जरूरी है। आइए फिटनेस कोच विनीत कुमार से जानते हैं 2000 कैलोरी डाइट प्लान के बारे में, जो स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में मदद करेगा।
ऐसे करें सुबह की शुरुआत
सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं। फिर 30-40 मिनट बाद ग्रीन टी, दालचीनी चाय या मेथी पानी का सेवन करें। यह शरीर को ताजगी और एनर्जी देगा।
नाश्ते में क्या खाएं?
नाश्ते में ओट्स, पोहा या दलिया के साथ कुछ फल खाएं। केला और दूध की स्मूदी बना सकते हैं, जिसमें नट्स और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। इससे आपको 150-250 कैलोरी मिलेंगी।
ब्रेकफास्ट और लंच के बीच क्या खाएं?
ब्रेकफास्ट के बाद 2 उबले अंडे या ऑमलेट खाएं। साथ ही अंकुरित मूंग, चना या मोठ दाल भी खा सकते हैं। इससे 100-170 कैलोरी मिलेंगी।
लंच में क्या खाएं?
लंच में एक कप सलाद, 40 ग्राम पनीर, चावल या रोटी, दाल और सब्जी खाएं। नॉन वेजिटेरियन लोग चिकन या मछली खा सकते हैं। इससे 500-600 कैलोरी मिलेंगी।
शाम का नाश्ता क्या हो?
शाम में रवा उत्तपम (सब्जियों के साथ) और 75 ग्राम दही खाएं। इसके बाद भूख लगे तो 15-20 ग्राम नट्स और ड्राई फ्रूट्स लें। इससे 200-250 कैलोरी मिलेंगी।
डिनर में क्या खाएं?
रात के खाने में आधा कप चावल या खिचड़ी और एक कप छाछ लें। इससे 200-250 कैलोरी मिलेगी और डिनर हल्का रहेगा।
सोने से पहले क्या खाएं?
सोने से 1 घंटा पहले 200ml दूध में हल्दी मिलाकर पिएं। इससे 120 कैलोरी मिलेंगी और शरीर को आराम मिलेगा।
इस डाइट प्लान से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी, लेकिन हमेशा एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com