बेसन स्किन केयर अभिन्न हिस्सा होता है। इससे स्किन को कई तरह की समस्याओं से बचाया जा सकता है। चेहरे पर नेचुरल निखार लाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू फेस पैक के बारे बताएंगे-
बेसन स्किन के लिए फायदेमंद कैसे?
बेसन में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। बेसन में मौजूद ये सभी गुण चेहरे को पिंपल्स और मुहांसों जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानें फेस पैक कैसे बनाएं?
दूध से बनाएं फेस पैक
बेसन और दूध का कॉम्बिनेशन स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप बेसन में हल्दी पाउडर और दूध मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। यह कॉम्बिनेशन चेहरे के दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद कर सकता है।
हल्दी से बनाएं फेस पैक
आप बेसन और हल्दी का कॉम्बिनेशन चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए बेसन में चुटकी भर हल्दी और नींबू का रस डालें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं।
शहद से बनाएं फेस पैक
आप बेसन और हल्दी का कॉम्बिनेशन चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए बेसन में चुटकी भर हल्दी और नींबू का रस डालें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं।
एलोवेरा से बनाएं फेस पैक
आप बेसन और एलोवेरा से फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए आप बेसन में एलोवेरा जेल डालें और इस कॉम्बिनेशन को कम से कम 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें। इससे स्किन को जरूरी पोषण मिलता है।
बेसन को सीधा भी लगा सकते हैं
जी हां, आप बेसन को चेहरे पर सीधा भी लगा सकते हैं। इससे चेहरे को कई तरह की समस्याओं से बचाया जा सकता है। इससे दाग-धब्बों, मुहांसों और त्वचा के कालेपन जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
इन चीजों को बेसन में मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com