चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल नानी-दादी के जमाने से चला आ रहा है। इसलिए इन तरीकों से चेहरे पर हल्दी लगाएं। इससे स्किन को कई फायदे मिलते हैं।
बेसन-दूध के साथ
चार चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच नींबू का रस और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगाएं। इससे प्राकृतिक निखार पा सकते हैं।
ऑयली स्किन पर
मुल्तानी मिट्टी में 2 चुटकी हल्दी, दही और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। साफ चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद चेहरे को वॉश करने के बाद मॉइस्चराइज करें।
चावल का आटा
चावल के आटे में हल्दी, टमाटर का रस और 1 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 25 मिनट के लिए लगाकर रखें। इस पेस्ट से डार्क सर्कल्स को दूर कर सकते हैं।
झुर्रियों में
2 चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी, नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। इस पेस्ट से झुर्रियों से राहत मिल सकती है।
पिंपल्स में
मुंहासों की समस्या में चंदन पाउडर में एक चुटकी हल्दी, गुलाब जल और एक चम्मच शहद मिलाकर लगाएं। पेस्ट सूख जाने के बाद चेहरे को साफ कर, टोन और मॉइस्चराइज करें।
एलोवेरा के साथ
हल्दी में एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगा लें। फिर 30 मिनट के बाद फेस वॉश करें। ये दोनों इंग्रीडिएंट्स स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसलिए हल्दी और एलोवेरा का पैक लगाएं।
इन तरीकों से चेहरे पर हल्दी लगा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com