चंदन पाउडर आपको त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतों से निजात दिला सकता है। इसका फेस मास्क लगाना गुणकारी होता है। लेख में जानें चंदन पाउडर से बनने वाले कुछ आसान फेस मास्क-
सीधा लगाएं
चंदन पाउडर को आप सीधे तौर पर भी लगा सकते हैं। इस पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
दूध
आप चंदन पाउडर और दूध से बना फेस मास्क लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर में 2 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 1द मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
टमाटर
त्वचा की रंगत में निखार लाने के लिए आप चंदन पाउडर में टमाटर के गूदे को मिलाकर फेस मास्क बना सकते हैं।
शहद
शहद त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ ही उसे संक्रमण से भी बचाता है। आधा चम्मच चंदन पाउडर लेकर इसमें आधा चम्मच ही शहद मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करके फेस पर लगाएं।
हल्दी
चंदन पाउडर में हल्दी पाउडर और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाने से टैनिंग की दिक्कत को दूर करने में मदद मिलती है।
गुलाब जल
चंदन पाउडर में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर फेस मास्क बना लें। इसे लगाने से त्वचा चमकदार बनती है। साथ ही, दाग-धब्बों से भी राहत मिलती है।
चंदन पाउडर से ये सभी फेस मास्क बनाए जा सकते हैं। स्किन केयर से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com