नीम त्वचा की कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। इसके फेसपैक से मुंहासे, दाग-धब्बे और एक्स्ट्रा तेल से राहत मिल सकती है। आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं इसे लगाने का सही तरीका।
नीम क्यों है असरदार?
नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये गुण त्वचा को साफ रखते हैं और इंफेक्शन से बचाते हैं।
नीम फेसपैक बनाने के आसान तरीके
कुछ नीम की ताजी पत्तिया लें, पानी या गुलाब जल मिलाकर पीसें। चाहें तो मुल्तानी मिट्टी या हल्दी भी मिला सकते हैं, जिससे फायदे और बढ़ जाते हैं।
लगाने का सही तरीका क्या है?
चेहरे को पहले अच्छे से धो लें। फिर नीम फेसपैक को पतली परत में चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आंखों के आसपास का हिस्सा छोड़ें।
कितनी देर लगाना चाहिए?
पैक को चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से हल्के हाथों से धो लें।
हफ्ते में कितनी बार लगाएं?
सामान्य त्वचा के लिए हफ्ते में 2 बार, जबकि तैलीय और मुंहासे वाली त्वचा के लिए 3 बार नीम फेसपैक लगाना फायदेमंद रहता है।
किन बातों का रखें ध्यान?
नीम कुछ लोगों की त्वचा पर सूखापन या जलन कर सकता है। इसलिए पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर खुजली या लालिमा हो, तो इस्तेमाल बंद करें।
किन चीजों से मिलाकर न लगाएं?
नींबू या अन्य एसिडिक चीजों के साथ नीम न मिलाएं, इससे त्वचा में जलन हो सकती है। हमेशा संतुलित सामग्री का प्रयोग करें।
नीम फेसपैक को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा साफ, चिकनी और हेल्दी दिखती है। इसके प्राकृतिक गुण लंबे समय तक असर दिखाते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com