दही आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में बहुत मदद करता है। आप इसका फेसपैक बनाकर लगा सकते हैं। लेख में जानें दही के कुछ खास फैसपैक के बारे में-
कोकोनट ऑयल
आप दही में नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर सादे पानी से साफ कर लें।
चंदन पाउडर
दही में चंदन पाउडर मिलाकर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है। इसमें अल्फा सैंटालोल व एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं।
एलोवेरा जेल
आप दही के साथ एलोवेरा जेल को मिलाकर लगाएं। इससे झुर्रियों की दिक्कत दूर होती है और ढीली त्वचा टाइट होती है।
बेसन
दही में बेसन को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा का पीएच बैलेंस रहता है।
सीधे लगाएं
आप दही को अपने फेस पर सीधे तौर पर लगा सकते हैं। इसे लगाकर 10 से 15 मिनट छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
हल्दी
त्वचा पर बढ़ती उम्र का प्रभाव नजर आने पर आप हल्दी और दही को मिलाकर लगाएं। इसमें एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा में कसाव लाते हैं।
कोकोनट ऑयल
आप दही में नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर सादे पानी से साफ कर लें।
ग्लोइंग स्किन के लिए दही से ये सभी फेसपैक बनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com