क्या आपकी स्किन भी बेजान और रफ हो गई है? स्किन में इंस्टेंट ग्लो लाना चाहते हैं, तो रसोई में रखी इन चीजों का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। आइए जानें 6 फेस मास्क जो स्किन को इंस्टेंटली ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे।
बेसन और दही का मास्क
बेसन स्किन को क्लीन करता है और दही मॉइस्चर देता है। इस मास्क से स्किन ग्लोइंग होती है और तुरंत फ्रेशनेस का एहसास होता है।
शहद और नींबू का मास्क
नींबू स्किन को साफ करता है और शहद मॉइस्चराइज करता है। दोनों मिलाकर चेहरे पर लगाने से ग्लो बढ़ता है और डार्क स्पॉट्स भी हल्के होते हैं।
एलोवेरा और गुलाब जल का मास्क
एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है और गुलाबजल नमी बनाए रखता है। इन दोनों चीजों का मास्क इंस्टेंट फ्रेशनेस देता है और स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।
हल्दी और दूध का मास्क
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं और दूध स्किन को साफ करता है। यह मास्क स्किन टोन को सुधारता है और चेहरे को नेचुरल चमक देता है।
पपीता और शहद का मास्क
पपीता चेहरे की डेड स्किन हटाता है और शहद स्किन को नरिश करता है। इस मास्क से स्किन स्मूद, सॉफ्ट और नेचुरली ग्लोइंग दिखती है।
टमाटर और चावल के आटे का मास्क
टमाटर स्किन टोन को ईवन करता है और चावल का आटा स्किन को एक्सफोलिएट करता है। यह मास्क सन टैन हटाने और इंस्टेंट ग्लो लाने में बहुत कारगर होता है।
फेस मास्क का यूज और देखभाल
इन मास्क को साफ चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाएं। बाद में ठंडे पानी से धो लें और हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि नमी बनी रहे और स्किन ग्लोइंग दिखे।
आप भी इन नेचुरली ग्लोइंग फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर आजमाएं। इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट कर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com