डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया में कौन सा सबसे खतरनाक है?

By Aditya Bharat
25 Apr 2025, 06:00 IST

मानसून के आते ही मच्छर जनित बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया फैलने लगती हैं। ये बीमारियां जानलेवा हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। आइए सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर से जानते हैं डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया में से क्या सबसे खतरनाक है?

डेंगू

डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। तेज बुखार, बदन दर्द और प्लेटलेट्स की गिरावट इसके लक्षण हैं। समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा हो सकता है।

चिकनगुनिया

चिकनगुनिया, मच्छर से फैलने वाला वायरस है। इसमें जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द, बुखार, थकान और आंखें लाल होना जैसे लक्षण देखे जाते हैं।

मलेरिया

मलेरिया परजीवी से होता है, जो संक्रमित मच्छर से फैलता है। बुखार के साथ कंपकंपी, ठंड लगना, कमजोरी और अंगों में सूजन इसके प्रमुख लक्षण हैं।

डेंगू Vs मलेरिया Vs चिकनगुनिया

तीनों बीमारियों में बुखार, थकान, दर्द आम लक्षण हैं। लेकिन डेंगू में प्लेटलेट्स गिरते हैं, चिकनगुनिया में जोड़ों में दर्द और मलेरिया में कंपकंपी होती है।

इलाज में देरी, खतरा भारी

इन बीमारियों को हल्के में न लें। समय पर सही इलाज न मिलने से शरीर को गंभीर नुकसान हो सकता है, यहां तक कि मौत भी हो सकती है।

कैसे करें बचाव?

घर के आसपास पानी न जमने दें। पूरी बांह के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रखें। सफाई ही सुरक्षा है।

लक्षण दिखें तो अलर्ट हों

अगर तेज बुखार, जोड़ों में दर्द या प्लेटलेट्स गिरने के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खुद से इलाज करना खतरनाक हो सकता है।

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है। बारिश के मौसम में थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी बीमारी से बचा सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com