ज्यादा कैल्शियम लेने से हो सकती हैं ये बीमारियां

By Deepak Kumar
27 Jun 2025, 10:00 IST

मेयोक्लिनिक की रिपोर्ट के अनुसार, कैल्शियम हड्डियों के लिए जरूरी है, लेकिन अगर इसे जरूरत से ज्यादा लिया जाए तो यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं कि ज्यादा कैल्शियम का सेवन करने से सेहत पर क्या बुरा असर पड़ता है?

किडनी पर बढ़ता है बोझ

शरीर में कैल्शियम की अधिकता से किडनी पर दबाव बढ़ता है। यह उसे ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती, जिससे किडनी स्टोन और खराबी की आशंका बढ़ जाती है।

हड्डियों को कर सकता है कमजोर

ज्यादा कैल्शियम भी ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी को जन्म दे सकता है। इससे हड्डियां खोखली और भुरभुरी हो जाती हैं, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ता है।

दिमागी सेहत पर असर

कैल्शियम का अत्यधिक सेवन दिमाग की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। इससे डिमेंशिया जैसी समस्या हो सकती है, और गंभीर स्थिति में व्यक्ति कोमा में भी जा सकता है।

दिल की बीमारियों का खतरा

ब्लड में ज्यादा कैल्शियम से हार्ट की धमनियां सख्त हो सकती हैं। इससे हार्ट ब्लॉकेज और अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसका असर धड़कन की गति पर भी हो सकता है।

पाचन में भी आ सकती है परेशानी

ज्यादा कैल्शियम से कब्ज और पेट भारीपन की समस्या हो सकती है। इससे शरीर में मिनरल्स का असंतुलन भी हो सकता है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण रुकता है।

सप्लीमेंट नहीं, नेचुरल सोर्स चुनें

कैल्शियम के लिए सप्लीमेंट लेने के बजाय दूध, दही, पनीर, चीज और हरी सब्जियों से इसे पाना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद होता है।

डॉक्टर से सलाह जरूरी

अगर शरीर में कैल्शियम की कमी है और डॉक्टर सप्लीमेंट की सलाह देते हैं, तो ही सेवन करें। खुद से लेने पर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

कैल्शियम शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसका संतुलन बेहद जरूरी है। सही मात्रा, सही समय और सही स्रोत से ही इसका पूरा लाभ लिया जा सकता है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com