शरीर में Vitamin-B12 कम होने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
04 Apr 2025, 20:00 IST

विटामिन-बी12 की कमी से शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।

एक्सपर्ट की राय

इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

विटामिन-बी12 है जरूरी

विटामिन-बी12 शरीर के लिए आवश्यक होता है। यह दिमाग, नर्वस सिस्टम और ब्लड सेल्स के सही कार्य में मदद करता है।

एनीमिया और थकान

विटामिन-बी12 की कमी से एनीमिया और थकान की समस्या हो सकती है। इसके कारण शरीर को आवश्यक ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिससे कमजोरी महसूस होती है।

हाथ-पैरों में झनझनाहट होना

विटामिन-बी12 की कमी से हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन हो सकता है। यह नर्वस सिस्टम पर असर डालता है, जिससे शरीर के कई हिस्सों में असहजता महसूस होती है।

मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

विटामिन-बी12 की कमी से मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इससे मूड स्विंग्स, एंग्जाइटी और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

शरीर का रंग पीला पड़ना

विटामिन-बी12 की कमी से शरीर का रंग पीला पड़ सकता है और आंखों में भी सूजन या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन

विटामिन-बी12 के अच्छे स्रोतों में डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे, मछली और चिकन शामिल हैं। शाकाहारी लोग इनकी जगह बी12-फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

ब्लड टेस्ट करवाएं

अगर आप बार-बार थकान या चक्कर महसूस करते हैं, तो डॉक्टर की सलाह से विटामिन-बी12 की कमी की जांच के लिए ब्लड टेस्ट करवाएं।

विटामिन-बी12 की कमी होने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com