आजकल हर तीसरे व्यक्ति को नींद की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। नींद की कमी तनाव का प्रमुख संकेत है।
तनाव लेना
तनाव शरीर को कई प्रकार के नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपकी जिंदगी में हमेशा भागदौड़ और तनाव रहता है, तो नींद की कमी होना स्वाभाविक है। यह न सिर्फ मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है।
नींद की कमी
नींद की कमी से ब्लड प्रेशर, दिल के रोग, डिप्रेशन और पाचन समस्या जैसे खतरों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आंखों की कमजोरी भी एक सामान्य समस्या बन सकती है।
हेल्दी डाइट न लेना
कुछ लोग अपने खानपान और एक्सरसाइज़ पर ध्यान तो देते हैं, लेकिन नींद की अहमियत नहीं समझते। यह आदत सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है और जीवनशैली को नुकसान पहुँचा सकती है।
स्टडी में बताया
हाल ही में हुई एक स्टडी में पाया गया कि नियमित रूप से 7 घंटे की नींद न लेने से ब्लडप्रेशर और शुगर लेवल बढ़ सकते हैं। इसलिए, 8 घंटे की नींद जरूरी है।
भरपूर नींद लें
नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों को अपनी नींद की अहमियत समझनी चाहिए। इन्हें अगली सुबह अधूरी नींद की भरपाई करनी चाहिए, ताकि शरीर को ठीक से आराम मिल सके।
डॉक्टर के अनुसार
डॉक्टरों के अनुसार, नींद के दौरान कुछ हॉर्मोन शरीर में एक्टिव होते हैं जो ब्लडप्रेशर और शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं। नींद की कमी से इनका संतुलन बिगड़ सकता है।
डिब्बाबंद जूस से बचें
डायबिटीज़ के खतरे को लेकर एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई है। शोधकर्ताओं ने पाया कि डिब्बाबंद जूस और सॉफ्ट ड्रिंक्स में मौजूद कृत्रिम मिठास डायबिटीज़ का कारण बन सकती है।
फलों और सब्ज़ियों का सेवन
फलों और सब्ज़ियों में मौजूद कुदरती शर्करा शरीर में आसानी से एनर्जी में बदल जाती है, जिससे डायबिटीज़ का खतरा कम होता है। इसलिए, ताजे फल खाने का फायदा ज्यादा होता है।
रोजाना एक्सरसाइज और योग करने से बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, बाहर की चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com