पुरुषों को इन 6 कारणों से होता है पेट दर्द

By Deepak Kumar
21 Jun 2025, 15:00 IST

पुरुषों में पेट दर्द एक आम समस्या है, लेकिन कई बार यह गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। तो चलिए फ‍िजिश‍ियन डॉक्टर सीमा यादव से जानते हैं पेट में दर्द के पीछे छिपे संभावित कारण क्या-क्या हैं।

अपेंडिसाइटिस

पेट के निचले दाएं हिस्से में अचानक तेज दर्द अपेंडिसाइटिस का संकेत हो सकता है। इसके साथ बुखार, भूख की कमी और उल्टी भी हो सकती है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

आंतों में रुकावट (बाउल ऑब्सट्रक्शन)

जब आंतों में रुकावट आ जाती है, तो खाना पच नहीं पाता। इससे पेट में सूजन, दर्द, उल्टी और कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं। इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

पित्ताशय की पथरी

गॉलस्टोन पेट के दाहिने हिस्से में तेज दर्द देता है जो पीठ तक जा सकता है। इसके साथ उल्टी, खट्टी डकार और पेट फूला हुआ महसूस होता है। गंभीर मामलों में सर्जरी की जरूरत होती है।

वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण

फूड पॉइजनिंग या वायरल इंफेक्शन से पेट में ऐंठन, उल्टी और दस्त हो सकते हैं। साफ-सफाई न रखने और खराब भोजन इसका कारण हो सकता है।

इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD)

क्रोहन रोग और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी बीमारियों से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में सूजन होती है। पेट दर्द, खून वाली दस्त और थकान इसके लक्षण हैं। इसका इलाज जरूरी होता है।

पेट का अल्सर

पेप्टिक अल्सर से पेट के ऊपरी हिस्से में जलन और दर्द होता है। खाली पेट दर्द बढ़ सकता है। यह दर्द कुछ मिनटों से घंटों तक बना रह सकता है। समय पर इलाज जरूरी है।

कब जाएं डॉक्टर के पास?

अगर पेट दर्द लगातार बना रहे, उल्टी, खून, बुखार या वजन में कमी हो तो डॉक्टर से मिलें। समय पर इलाज न लेने से समस्या गंभीर रूप ले सकती है। कोई भी लक्षण नजरअंदाज न करें।

पेट दर्द को हल्के में लेना ठीक नहीं। समय पर सही जांच और इलाज कराकर आप गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com