विटामिन-सी की कमी से इन अंगों को होगा नुकसान

By Harsha Singh
09 Nov 2024, 18:00 IST

विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ये कई अलग प्रकार के होते हैं, जो शरीर में अलग-अलग काम करते हैं। आज हम विटामिन-सी के बारे में बात कर रहे हैं। इस स्टोरी में हम जानेंगे कि विटामिन-सी की कमी से शरीर के किन अंगों में समस्या हो सकती है।

विटामिन-सी जरूरी क्यों है?

विटामिन-सी शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह ब्लड वेसल्स, हड्डियों और इम्यूनिटी को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। आइए इसकी कमी से होने वाली समस्याओं के बारे में आहार विशेषज्ञ रितिका समद्दर से जानते हैं-

आंखों की रोशनी पर पड़ता है असर

शरीर में विटामिन-सी की कमी होने पर आंखों की रोशनी कम हो जाती है। इसके साथ ही, आंख में मोतियाबिंद और कई अन्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।

चेहरे पर झुर्रियां दिखती हैं

अगर शरीर में विटामिन-सी की कमी होती है, तो स्किन पर बुरा असर होता है। इससे आपकी स्किन ड्राई हो जाती है। साथ ही, चेहरे और आंखों के आस-पास झुर्रियां दिखने लगती है।

दांतों पर होता है असर

शरीर में विटामिन-सी की कमी होने पर दांतों और मसूड़ों पर भी असर होता है। इस स्थिति में कोलेजन नहीं बन पाता है, जिसकी वजह से मसूड़ों से खून निकलने और सूजन की समस्या हो सकती है।

रेड ब्लड सेल्स कम बनते हैं

शरीर में विटामिन-सी की कमी होने से रेड ब्लड सेल्स कम बनते हैं। इन सेल्स की गुणवत्ता भी खराब हो जाती है। ऐसे में सांस लेने में परेशानी, थकान, कमजोरी और वजन कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कैसे प्राप्त करें विटामिन-सी?

विटामिन-सी की कमी से बचने के लिए आप डाइट में आंवला, नींबू, संतरा, अंगूर, टमाटर, अमरूद, मूली के पत्ते, मुनक्का, दूध, चुकंदर, चौलाई, हरा धनिया जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन-सी की कमी कमी होने पर ये समस्याएं हो सकती हैं । स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com