सलमान खान को हुई जानलेवा ब्रेन कंडीशंस, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

By Aditya Bharat
24 Jun 2025, 06:00 IST

सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वे तीन खतरनाक ब्रेन कंडीशंस से जूझ चुके हैं। यह सुनकर फैन्स चौंक गए। आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं इन बीमारियों के लक्षण

क्या हैं ये ब्रेन कंडीशंस?

उन्होंने बताया कि उन्हें ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और AVM जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारियां थीं। ये तीनों समस्याएं जानलेवा हो सकती हैं अगर वक्त पर इलाज न हो।

ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया

इस बीमारी में चेहरे की नसों में तेज और झटकेदार दर्द होता है। यह दर्द इतना भयानक होता है कि इसे 'सुसाइड डिजीज' कहा जाता है। इलाज के बिना हालत बिगड़ सकती है।

ब्रेन एन्यूरिज्म कितना खतरनाक है?

ब्रेन की किसी धमनी में सूजन या उभार आ जाए, तो वह किसी भी वक्त फट सकता है। ऐसा होने पर अंदरूनी ब्लीडिंग और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

AVM क्या होता है?

AVM यानी आर्टरियोवेनस मालफॉर्मेशन में मस्तिष्क की नसें एक-दूसरे से गलत तरीके से जुड़ जाती हैं। इससे ब्लड फ्लो असामान्य हो जाता है और ब्रेन डैमेज की स्थिति बन सकती है।

इन बीमारियों के लक्षण

अगर किसी को लगातार सिरदर्द, चेहरे में दर्द, देखने में परेशानी, चक्कर, या बेहोशी जैसी शिकायतें हों, तो ये शुरुआती संकेत हो सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

सलमान खान ने कैसे मैनेज किया?

इन समस्याओं के बावजूद सलमान खान ने शूटिंग नहीं छोड़ी। उन्होंने रेगुलर मेडिकल चेकअप, लाइफस्टाइल कंट्रोल और समय पर दवाओं से इन बीमारियों को कंट्रोल में रखा।

क्यों जरूरी है अलर्ट रहना?

ब्रेन से जुड़ी बीमारियां धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकती हैं। शरीर छोटे-छोटे संकेत पहले ही देने लगता है, लेकिन हम उन्हें अनदेखा कर देते हैं। यही गलती जान पर भारी पड़ सकती है।

अगर आप लंबे समय से किसी भी तरह का सिरदर्द, मानसिक भ्रम, आंखों की समस्या या असामान्य थकान महसूस कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com