क्या आपको औरों के मुकाबले ज्यादा ठंड लगती है? यह कोई सामान्य बात नहीं है, और इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं बल्दीराय, सुल्तानरुर के डॉक्टर राजेश से, इसके पीछे की वजह।
शरीर में खून की कमी
जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होती है, तो शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इससे आपको ज्यादा ठंड लगने लगती है। इस समस्या को एनीमिया कहा जाता है।
हाइपोथायराइडिज्म
अगर शरीर में थायराइड हार्मोन की कमी होती है, तो आपका शरीर तापमान को कंट्रोल नहीं कर पाता। इससे भी आपको ज्यादा ठंड महसूस होती है।
नींद की कमी
नींद का हमारे शरीर के तापमान पर असर होता है। अगर आप ठीक से नहीं सोते, तो आपके शरीर का तापमान असामान्य हो सकता है, जिससे ठंड लगने लगती है।
वजन घटने से ठंड लगती है
जब वजन घटता है तो शरीर में फैट की कमी हो जाती है जो गर्मी बनाए रखने में मदद करता है। ऐसी स्थिति में आपको ज्यादा ठंद लग सकती है।
मेटाबॉलिज्म और डाइट का असर
जब आप कम कैलोरी वाली डाइट लेते हैं, या वजन घटाते हैं, तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसका असर शरीर के तापमान पर भी पड़ता है, जिसकी वजह से आपको ठंड लगने लगती है।
हॉर्मोनल असंतुलन
कुछ हॉर्मोनल बदलाव, जैसे गर्भावस्था या किसी बीमारी की वजह से, शरीर का तापमान अस्थिर हो सकता है और आपको ठंड लग सकती है।
खाने की आदतें
खाने से जुड़े किसी भी तरह के विकार जैसे ईटिंग डिसऑर्डर भी शरीर के तापमान को गड़बड़ कर सकता है। इस वजह से भी ठंड लगसकती है।
अगर आपको हमेशा ठंड लगती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में कोई गड़बड़ी हो सकती है। समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com